लाइव न्यूज़ :

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी पर यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का तंज, 'यह न्याय यात्रा नहीं अन्याय यात्रा है'

By धीरज मिश्रा | Updated: February 7, 2024 10:59 IST

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि यह न्याय यात्रा नहीं बल्कि अन्याय यात्रा है।

Open in App
ठळक मुद्देडिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक कहा कि यह न्याय यात्रा नहीं बल्कि अन्याय यात्रा हैउन्होंने कहा कि अखिलेश यादव कई बार असफल हो चुके हैं और जनता ने भी उन्हें नकार दिया हैअखिलेश यादव राहुल गांधी की यात्रा में अमेठी या रायबरेली से जुड़ सकते हैं

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि यह न्याय यात्रा नहीं बल्कि अन्याय यात्रा है। डिप्टी सीएम का यह बयान तब आया है जब राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपनी स्वीकृति दे दी है।

पाठक ने राहुल के साथ अखिलेश पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव कई बार असफल हो चुके हैं और जनता ने भी उन्हें नकार दिया है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का कोई अस्तित्व नहीं है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने पर यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने भी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। जनता को अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर भरोसा नहीं है। उनके पास देने के लिए कुछ भी नहीं है।

मालूम हो कि राहुल गांधी की यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर के थौबल से शुरू हुई थी। यह यात्रा करीब 67 दिनों तक चलने वाली है। जिसमें राहुल 6700 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। इस यात्रा में 15 राज्यों के 110 जिलों को कवर किया जाएगा। इस यात्रा का समापन 20 मार्च को मुंबई में होगा।

 

राहुल की यात्रा में अखिलेश यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होने के लिए अपनी स्वीकृति दे दी है। उन्होंने इस बारे में अपने सोशल मीडिया एक्स एकाउंट से पोस्ट किया है। राहुल की यात्रा 16 फरवरी को यूपी पहुंचेगी और इसका पहला पड़ाव चंदौली के सैयदराजा में नेशनल इंटर कॉलेज होगा।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री को 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' शामिल होने का निमंत्रण दिया था। अखिलेश यादव राहुल गांधी की यात्रा में अमेठी या रायबरेली से जुड़ सकते हैं।

टॅग्स :भारत जोड़ो न्याय यात्राराहुल गांधीअखिलेश यादवAkhilesh Samajwadi Partyउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?