लाइव न्यूज़ :

Rahul Bajaj Passed away: मशहूर उद्योगपति राहुल बजाज का निधन, 2001 मिला था पद्म भूषण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 12, 2022 16:50 IST

मशहूर उद्योगपति राहुल बजाज लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। 83 वर्ष की आयु में वे दुनिया को अलविदा कह गए।

Open in App

पुणे: बजाज के पूर्व चेयरमैन राहुल बजाज का आज पुणे में निधन हो गया। वे 83 साल के थे। बजाज लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। साल 2001 में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। वे राज्यसभा सांसद भी थे। 10 जून, 1938 को जन्मे राहुल बजाज कोलकाता में मारवाड़ी कमलनयन बजाज और सावित्री बजाज के घर पैदा हुए थे। बजाज और नेहरू परिवार में तीन पीड़ी से बेहद अच्छे रिश्ते हैं। राहुल के पिता कमलनयन और इंदिरा गांधी कुछ समय एक ही स्कूल में पढ़े थे।

साल 1965 इसी वर्ष राहुल बजाज ने बजाज ग्रुप की जिम्मेदारी को संभाला था। उनके नेतृत्व में बजाज ऑटो का टर्न ओवर 7.2 करोड़ से 12 हजार करोड़ तक पहुंच गया। साल 2005 में राहुल ने बेटे राजीव को कंपनी की कमान सौंपनी शुरू की थी। तब उन्होंने राजीव को बजाज ऑटो का मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया था, जिसके बाद ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में कंपनी के प्रोडक्ट की मांग घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेजी से बढ़ी। 

उनके निधन पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्विटर पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा, यशस्वी उद्योजक, समाजसेवी और बजाज के पूर्व चेयरमैन राहुल बजाज जी को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। पद्म भूषण से सम्मानित राहुल जी से मेरे अनेक वर्षों से व्यक्तिगत संबंध रहे हैं।

विगत पॉंच दशकों से बजाज ग्रुप का नेतृत्व करने वाले राहुल जी का उद्योग जगत में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और परिजनों को संबल दे। ॐ शांति। 

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब