लाइव न्यूज़ :

राफेल डील में पीएम मोदी ने अनिल अंबानी के लिए किया बिचौलिए का काम: राहुल गांधी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 12, 2019 12:19 IST

राफेल सौदे पर राहुल गांधी ने एक नए ईमेल का खुलासा किया है। राहुल गांधी ने ईमेल का दावा करते हुए कहा कि डील से पहले फ्रांस के रक्षा मंत्री के ऑफिस में अनिल अंबानी गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने एक ईमेल का हवाला देते हुए कहा कि राफेल डील से पहले फ्रांस के रक्षा मंत्री से अनिल अंबानी मिले थेइंडियन एक्सप्रेस के रिपोर्ट के मुताबिक मार्च 2015 के चौथे सप्ताह में अनिल अंबानी पेरिस गए थे

राफेल विवाद को लेकर लगातार राहुल गांधी मोदी सरकार पर हमला बोल रहे हैं। मंगलवार को आयोजिए एक प्रेस कांफ्रेंस में राहुल गांधी ने एक ईमेल का खुलासा किया है। उन्होंने ईमेल का हवाला देते हुए कहा कि राफेल डील से 10 दिन पहले फ्रांस के रक्षा मंत्री से अनिल अंबानी ने मुलाकात की थी।  

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने एक ईमेल दिखाकर कहा कि इस ईमेल से स्पष्ट है कि नरेंद्र मोदी अनिल अंबानी के बिचौलिए के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एयरबस कंपनी के एग्जक्यूटिव ने ईमेल में लिखा है कि फ्रांस के रक्षा मंत्री के ऑफिस में अनिल अंबानी गए थे। 

राहुल गांधी ने सवाल किया कि अब पीएम को जवाब देने की जरूरत है कि अनिल अंबानी को राफेल डील से 10 दिन पहले कैसे पता चला। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री, एचएएल को नहीं पता, लेकिन अनिल अंबानी को पता था। अगर यह सच है तो पीएम मोदी आधिकारिक रहस्य अधिनियम का उल्लंघन करते हैं, इस आधार पर आपराधिक कार्रवाई शुरू की जानी चाहिए। 

इससे पहले इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक मार्च 2015 के चौथे सप्ताह में अनिल अंबानी पेरिस गए थे और वहां उन्होंने फ्रांसीसी फ्रांसीसी रक्षा मंत्री जीन वेस ली ड्रायन से मुलाकात की थी।

इस बैठक में ली ड्रायन के विशेष सलाहकार जीन क्लॉड मैलेट भी शामिल थे। हालांकि अंबानी की इस बैठक को सोलोमॉन ने एक यूरोपीय रक्षा कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी को गुप्त और कल्पना के अनुसार बहुत कम समय में प्लान बताया है।

टॅग्स :राफेल सौदाराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव