लाइव न्यूज़ :

राफेल पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला: हमलावर हुई कांग्रेस, जवाब खोजने में जुटी भाजपा

By शीलेष शर्मा | Updated: April 11, 2019 08:01 IST

राहुल गांधी ने अमेठी से लेकर कटिहार तक भरी भीड़ में फिर नारे लगवाये 'चौकीदार चोर है' तो राजधानी दिल्ली में पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने नारा दिया 'पकड़ी गई राफेल की चोरी, मोदी जी की सीनाजोरी'. सुरजेवाला की दलील थी कि राफेल की चोरी की परतें खुलती जा रही हैं और झूठ का किला ध्वस्त हो रहा है.

Open in App

राफेल लड़ाकू विमान सौदे में कथित घोटाले को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आज के फैसले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार को करारा झटका देते हुए कटघरे में खड़ाकर दिया है. कल तक सार्वजनिक मंचों पर शीर्ष अदालत की आड़ लेकर क्लीन चिट मिलने की दलील देकर विपक्ष को खामोश कर देने वाली भाजपा अब जवाब खोज रही है. दूसरी तरफ कांग्रेस ने राफेल को एक बार फिर चुनावी जंग में बड़े मुद्दे के रूप में सामने लाने की रणनीति बनाई है.राहुल गांधी ने अमेठी से लेकर कटिहार तक भरी भीड़ में फिर नारे लगवाये 'चौकीदार चोर है' तो राजधानी दिल्ली में पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने नारा दिया 'पकड़ी गई राफेल की चोरी, मोदी जी की सीनाजोरी'. सुरजेवाला की दलील थी कि राफेल की चोरी की परतें खुलती जा रही हैं और झूठ का किला ध्वस्त हो रहा है. सच्चाई बाहर चुकी है कि राफेल की चोरी में चौकीदार चोर है.कांग्रेस ने राफेल को लेकर सात बिंदुओं पर अपना हमला केंद्रित किया और यह साबित करने की कोशिश की कि मोदी और उनकी सरकार राफेल पर किस तरह झूठ बोलती रही. इनमें मोदी की यह दलील भी शामिल थी कि सीएजी की रिपोर्ट में मोदी सरकार को क्लीन चिट दे दी है. जबकि सच यह था कि सीएजी की रिपोर्ट बनी ही नहीं थी और ना ही संसद में पेश हुई. यहां तक की सर्वोच्च न्यायालय से भी सरकार ने झूठ बोला.राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर राफेल की कीमत बताने से इनकार किया गया ताकि यह पता ना लग सके कि 526 करोड़ का जहाज 1600 करोड़ में क्यों खरीदा गया. सौदे की बातचीत करने वाली टीम को प्रधानमंत्री मोदी और उनके सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने दरिकनार कर दिया. सरकार ने सवार्ेच्च न्यायालय से यह भी छुपाया कि सौदा करने वाली टीम, रक्षा मंत्रालय और कानून मंत्रालय ने फाइलों में आपत्ति दर्ज की थी जिन्हें नजरंदाज कर बैंक गारंटी की शर्त हटाई गई.कांग्रेस ने अपने प्रवक्ताओं को निर्देश दिए हैं कि इस मुद्दे पर वह मोदी और उनकी सरकार पर सीधा हमला बोलें. अन्य पार्टियों भी हमलावर मकपा नेता सीताराम येचुरी ने दलील दी कि क्लीन चिट का झूठ बोलकर छुप रही मोदी सरकार को अब अदालत का सामना करना होगा. भाकापा के अतुल अंजान ने कहा कि मोदी सरकार का झूठ सामने आ गया है. बसपा की नेता मायावती ने कहा कि राफेल का भ्रष्टाचार छिपाने की मोदी की कोशिश अब विफल हो चुकी है उन्होंने मोदी से माफी मांगने और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण से इस्तीफा देने की मांग कर डाली.

 

टॅग्स :राफेल सौदानरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल