रायबरेली: कांग्रेस विधायक अदिति सिंह की गाड़ी पलटी, बाल-बाल बचीं, काफिले पर हमले का संदेह

By विनीत कुमार | Published: May 14, 2019 03:17 PM2019-05-14T15:17:59+5:302019-05-14T15:17:59+5:30

बताया जा रहा है कि अदिति के गाड़ी का कुछ लोग लगातार पीछा कर रहे थे। इसी से बचते हुए आदिति का गाड़ी काफी तेज गति में थी और आगे जाकर अनियंत्रित होकर पलट गई।

raebareli congress mla aditi singh car accident | रायबरेली: कांग्रेस विधायक अदिति सिंह की गाड़ी पलटी, बाल-बाल बचीं, काफिले पर हमले का संदेह

अदिति सिंह के काफिले में कई गाड़ियां पलटी

Highlightsकांग्रेस विधायक अदिति सिंह की गाड़ी लखनऊ-रायबरेली हाईवे पर पलटी कई गाड़ियां पलटी, घायल अदिति को अस्पताल में भर्ती कराया गयाअदिति के काफिले पर हमले का भी संदेह, कुछ लोग कर रहे थे गाड़ी का पीछा

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में कांग्रेस विधायक अदिति सिंह मंगलवार को एक हादसे में घायल हो गईं। स्थानीय रिपोर्ट के अनुसार अदिति के साथ उनके काफिले की तीन और गाड़ियां भी पलट गई। हादसे के बाद अदिति को इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया है। यह घटना रायबरेली के कठवारा के पास रायबरेली-लखनऊ हाइवे पर हुई। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में अदिती सिंह के काफिले पर कथित हमले की भी बात कही जा रही है।

बताया जा रहा है कि अदिति के गाड़ी का कुछ लोग लगातार पीछा कर रहे थे। इसी से बचते हुए आदिति का गाड़ी काफी तेज गति में थी और आगे जाकर अनियंत्रित होकर पलट गई। मिली जानकारी के अनुसार अदिति रायबरेली जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग में अपने समर्थकों के साथ शामिल होने के लिए गई थीं। 

अवधेश दरअसल, सोनिया गांधी के खिलाफ रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ रहे बीजेपी प्रत्याशी दिनेश सिंह के भाई हैं। इन्हीं के ऊपर अदिति पर हमला करने का आरोप लग रहा है। बताया जा रहा है कि अदिति के साथ कई अन्य जिला पंचायत सदस्यों पर भी हमला किया गया था। घटना के दौरान पथराव और फयरिंग की भी बात कही जा रही है।

अदिति सिंह रायबरेली से पांच बार विधायक रहे अखिलेश सिंह की बेटी हैं। अमेरिका ड्यूक यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट की पढ़ाई करने वाली अदिति को प्रियंका गांधी का करीबी माना जाता है। वह पहली बार 2017 में ही विधायक बनी थीं।

Web Title: raebareli congress mla aditi singh car accident

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे