लाइव न्यूज़ :

Rabri Devi Vs Nitish Kumar: सदन में भांग पीकर आते हैं?, राबड़ी देवी ने कहा-नीतीश कुमार भंगेड़ी, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: March 12, 2025 15:42 IST

Rabri Devi Vs Nitish Kumar:राबड़ी देवी ने सरकार को 'निकम्मी' बताते हुए कहा कि प्रशासन पूरी तरह से विफल हो चुका है और जनता को अपराधियों के रहमोकरम पर छोड़ दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देRabri Devi Vs Nitish Kumar: कानून-व्यवस्था की बदहाली का आरोप लगाया।Rabri Devi Vs Nitish Kumar: सरकार और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है।Rabri Devi Vs Nitish Kumar: विधान पार्षदों ने परिषद पोर्टीको में जमकर नारेबाजी की।

Rabri Devi Vs Nitish Kumar: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र में बुधवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी के नेतृत्व में राजद के विधान पार्षदों ने परिषद पोर्टीको में जमकर नारेबाजी की। हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर विपक्षी नेताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और राज्य में कानून-व्यवस्था की बदहाली का आरोप लगाया। इस दौरान राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार की बागडोर भाजपा और आरएसएस के हाथ में है, इसलिए बिहार के ये हालात है। अगर बिहार की बागडोर नीतीश कुमार की हाथ में होती तो इतने बुरे हालत नहीं होते। उन्होंने कहा बिहार में लूट, हत्या और महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन सरकार और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है।

 

राबड़ी देवी ने सरकार को 'निकम्मी' बताते हुए कहा कि प्रशासन पूरी तरह से विफल हो चुका है और जनता को अपराधियों के रहमोकरम पर छोड़ दिया गया है। विपक्ष ने मांग की कि राज्य सरकार अपराध पर तत्काल रोक लगाए और कानून-व्यवस्था को सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए। उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध की घटनाएं बढ़ गई हैं और अब राज्य की कानून व्यवस्था को संभालना नीतीश कुमार के बस में नहीं रह गया है। राज्य में हर दिन, चोरी, डकैती, अपहरण, बलात्कार, हत्या और लूट की घटनाएं हो रही हैं। 

 

पूर्णिया में अति पिछड़ा की बेटी को भी नहीं छोड़ रहा है। राज्य का कोई जिला बाकी नहीं है, जहां हर दिन हत्या की घटना नहीं हो रही है। नीतीश सरकार निकम्मी है। राबड़ी देवी ने कहा कि नीतीश कुमार अब खुद सरकार नहीं चला रहे हैं। भाजपा रिमोट से सरकार चला रही है। मुख्यमंत्री के सारे पावर छीन गए हैं और मुख्यमंत्री बिना पावर के हो गए हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथ में अगर सत्ता रहती तो इतना अपहरण नहीं होता। बिहार की सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है और वेंटिलेटर पर चली गई है। वहीं, सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से हुई तीखी बहस के बाद बाहर निकलीं राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार को भंगेड़ी कहा। उन्होंने कहा कि वे भांग पीकर आते हैं।

नीतीश कुमार महिलाओं को अंट-शंट बोलते हैं। नीतीश कुमार महिलाओं को बेइज्जत करने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार न सिर्फ हमको बल्कि पूरे बिहार की महिला को बेइज्जत करते हैं। राबड़ी देवी ने कहा कि नीतीश कुमार कहते हैं कि 2005 से पहले महिला कपड़ा नहीं पहनती थी।

उन्होंने कहा कि हम भी पूछते हैं कि क्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घर की महिला और बहन बेटी वर्ष 2005 के पहले क्या बिना कपड़ा पहने रहती थी? क्या उनके घर की महिलाएं निर्वस्त्र घूमती थी? उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने मुझे सदन में दूसरी बार बेइज्जत किया है।

राबड़ी देवी ने कहा कि नीतीश कुमार के पीछे पांच आदमी लगे हुए हैं। वही लोग सिखाता है, वही लोग कान में बोलता है और नीतीश कुमार वही बोलते हैं। ललन सिंह, संजय झा, विजय चौधरी और अशोक चौधरी वे लोग हैं जो उनका कान फूंकता है। यही वे लोग हैं जो नीतीश कुमार को बेइज्जत करते हैं।

टॅग्स :राबड़ी देवीनीतीश कुमारलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?