लाइव न्यूज़ :

बिहार: सीएम नीतीश कुमार के द्वारा पीएम मोदी को झुककर अभिवादन किए जाने पर राबड़ी देवी ने कसा जोरदार तंज

By एस पी सिन्हा | Updated: March 26, 2022 17:41 IST

बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने कहा कि मालूम नहीं नीतीश जी की क्या मजबूरी हो गई कि वह प्रधानमंत्री जी के पास इस तरह झुक कर प्रणाम कर रहे है। 

Open in App
ठळक मुद्देपूछा- नीतीश जी की क्या मजबूरी हो गई है जो पीएम को कर रहे हैं झुककर प्रणाम?राबड़ी देवी ने कहा- देखकर लग रहा है मुख्मंत्री मजबूरी में फंसे हुए हैं

पटना: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में लखनऊ पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को झुककर अभिवादन करने पर जोरदार तंज कसा है। उन्होंने कहा कि मालूम नहीं नीतीश जी की क्या मजबूरी हो गई कि वह प्रधानमंत्री जी के पास इस तरह झुक कर प्रणाम कर रहे है। 

बिहार में जिस तरह से जदयू और भाजपा में चल रहा है, उसे देख कर यही लगता है कि नीतीश जी मजबूरी में फंसे हुए है। इसके साथ ही राबड़ी देवी ने देश में बढ़ती महंगाई को लेकर केन्द्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा है। बढती महंगाई पर उन्होंने तंस कसते हुए कहा कि अब जिस तरह से महंगाई बढ़ी है, उससे यह साफ हो गया है कि अब लोगों के घरों में लकड़ी जलेगी। 

बढ़ती हुई महंगाई के बाद अब हमसब के पास लकड़ी और पत्ता जलाने के अलावा कुछ नहीं बचा है। यहां उल्लेखनीय है कि राबड़ी देवी के पहले भी कई अन्य विपक्षी नेताओं ने भी नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बाकायदा सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री मोदी के अभिवादन करने के तरीके पर सवाल उठाया है। 

टॅग्स :राबड़ी देवीबिहारनीतीश कुमारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल