लाइव न्यूज़ :

राबड़ी देवी ने आंचल फैलाकर लालू जी के नाम पर मांगा वोट, जनता ने नकार दिया: रामविलास पासवान

By एस पी सिन्हा | Updated: May 24, 2019 19:24 IST

लोकसभा चुनाव में मिली जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम और काम की जीत बताते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान विपक्ष परेशान हो रहे थे.

Open in App

लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान ने बिहार में एनडीए को मिली जबर्दस्त जीत के बाद लालू परिवार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने आंचल फैलाकर लालू जी के नाम पर वोट मांगा फिर भी जनता ने नकार दिया. पार्टी को मिली प्रचंड जीत के बाद रामविलास पटना में पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि राजद को बहुत अहंकार था, जिसे जनता ने बुरी तरह से तोड दिया है. इस चुनाव में जनता ने सभी विरोधियों को रिजेक्ट कर दिया.

रामविलास पासवान ने कहा कि वे मौसम वैज्ञानिक नहीं हैं. लेकिन, वह जो कहते हैं, वही होता है. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि बिहार में जब लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार की सरकार बनी थी, तब भी मैंने कहा था कि यह सरकार स्थायी नहीं रहेगी और बाद में ऐेसा ही हुआ.

पासवान ने लोकसभा 2019 का भी उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि इस चुनाव के दौरान भी बिहार में एनडीए को सभी सीटें मिलने का दावा किया था, जो करीब-करीब सही हुआ. लोकसभा चुनाव में मिली जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम और काम की जीत बताते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान विपक्ष परेशान हो रहे थे. हमने पहले ही देश में सुनामी आने की बात कही थी, लेकिन उससमय लोग मजाक उडाते थे. 

चुनाव में आये नतीजे किसी सुनामी से कम नहीं हैं. पासवान ने विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी नेताओं का पॉलिटिकल कॅरियर ही तबाह हो गया. वहीं, राजद नेता तेजस्वी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग नीतीश कुमार को 'पलटू चाचा' कहते थे, आज उन्हें जनता ने जवाब दे दिया है. 

जदयू नेता नरेंद्र सिंह पर भी निशाना साधते हुए पासवान ने कहा कि चिराग पासवान को हराने के लिए कुछ लोगों ने भितरघात भी किया. उन लोगों पर जल्द ही कार्रवाई होगी. इस संबंध में नीतीश कुमार से भी बात हुई है. वहीं, चिराग पासवान के मोदी सरकार में मंत्री बनाये जाने पर कहा कि 30 मई को तय होगा, लेकिन चिराग पासवान में मंत्री बनने के वो सारे गुण हैं. चिराग योग्य हैं, तभी पार्टी चला रहे हैं.

लोजपा प्रमुख ने कहा कि विरोधियों का पॉलिटिकल करियर ही तबाह हो गया है. तेजस्वी पर निशाना साधते हुए पासवान ने कहा कि जो लोग नीतीश कुमार को पलटू चाचा कहा करते थे, आज जनता ने उन्हें जवाब दे दिया है. रामविलास पासवान ने स्‍पष्‍ट किया कि वह मौसम वैज्ञानिक नहीं बल्कि जो कहते हैं वही होता है. 

पासवान ने बिहार में यूपीए की सरकार का भी जिक्र किया और कहा कि जिस दिन लालू-नीतीश की सरकार बनी थी, मैंने कहा था कि ये स्थायी सरकार नहीं रहेगी और कुछ ही दिनों के बाद ऐसा ही हुआ. रामविलास पासवान ने कहा कि मैंने चुनाव के दौरान भी बिहार में एनडीए के 40 में से 40 सीटों का दावा किया था जो लगभग सही साबित हुआ है. यह जीत मोदी जी के नाम और काम का जीत है, लेकिन चुनाव के दौरान विरोधी बेवजह परेशान हो रहे थे.

टॅग्स :लोकसभा चुनावरामविलास पासवान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर अटकलों का बाजार गरम, लोजपा(रा) ने की चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की मांग

भारतराम विलास पासवान को लेकर टिप्पणी, मंत्री अशोक चौधरी और भाई वीरेंद्र के बीच भिड़ंत, राजद विधायक बोले-क्यों नहीं मंत्रिमंडल विस्तार?

भारतराजद विधायकों के द्वारा स्वर्गीय रामविलास पासवान को बेचारा कहे जाने पर लोजप(रा) विधायकों का फुटा गुस्सा, विधानसभा में किया जमकर हंगामा

भारतलो जी डील फाइनल, 23 सीट पर लड़ेंगे चुनाव?, राज्यसभा जाएंगी चिराग पासवान की मां रीना, आखिरकार नित्यानंद राय ने केंद्रीय मंत्री को मनाया

भारतरामविलास पासवान की पुण्यतिथिः पशुपति कुमार पारस ने किया प्रण?, चिराग पासवान को सभी सीट पर मात दूंगा, परिवार में दरार और बढ़ी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब