लाइव न्यूज़ :

राभा हसोंग स्वायत्त परिषद चुनाव 2025ः एनडीए गठबंधन को 36 में से 33 सीट?, कांग्रेस को 1 और निर्दलीय ने 2 सीट पर किया कब्जा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 5, 2025 21:46 IST

मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने परिषद चुनावों के परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “पिछले पांच वर्षों में, असम में छह स्वायत्त परिषदों के चुनाव हुए हैं।”

Open in App
ठळक मुद्देकुल 188 सीट में से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने 151 पर जीत दर्ज की है।मतदान में 4.46 लाख मतदाताओं में से लगभग 69 प्रतिशत ने वोट दिया था।नतीजे बोडो, राभा, तिवा, देवरी, कार्बी और दिमासा के मूल समुदायों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

गुवाहाटीः राभा हसोंग स्वायत्त परिषद (आरएचएसी) के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-राभा हसोंग जौथा मंच (आरएचजेएम) गठबंधन ने 36 में से 33 सीट पर जीत हासिल कर सत्ता बरकरार रखी है। असम राज्य निर्वाचन आयोग ने शनिवार को यह जानकारी दी। भाजपा ने छह और उसके सहयोगी ने 27 सीट पर जीत हासिल कीं। जबकि कांग्रेस ने एक सीट और दो निर्दलीय भी चुनाव में विजयी हुए। भाजपा ने एक सीट पर निर्विरोध जीत दर्ज की है। मतगणना शुक्रवार को शुरू हुई और अंतिम परिणाम शनिवार को घोषित किये गये।

दो अप्रैल को 33 सीट पर मतदान हुआ था, जबकि तीन सीट पर निर्विरोध फैसला हुआ। बुधवार को हुए मतदान में 4.46 लाख मतदाताओं में से लगभग 69 प्रतिशत ने वोट दिया था। राभा हसोंग स्वायत्त परिषद निर्वाचन क्षेत्र कामरूप और गोलपारा जिलों में फैले हुए हैं।

मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने परिषद चुनावों के परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “पिछले पांच वर्षों में, असम में छह स्वायत्त परिषदों के चुनाव हुए हैं।” उन्होंने कहा, “कुल 188 सीट में से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने 151 पर जीत दर्ज की है। ये नतीजे बोडो, राभा, तिवा, देवरी, कार्बी और दिमासा के मूल समुदायों का प्रतिनिधित्व करते हैं।”

टॅग्स :असमBJPहेमंत विश्व शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो