लाइव न्यूज़ :

सवर्णों को आर्थिक आरक्षणः क्या 4 साल के दर्द पर असर करेगा चार माह का मरहम?

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: January 8, 2019 17:33 IST

सामान्य वर्ग की मांग आर्थिक आधार पर 15 प्रतिशत से ज्यादा आरक्षण देने की थी, लेकिन सियासी मजबूरी के बावजूद पीएम मोदी टीम ने यह 10 प्रतिशत ही रखा है।

Open in App

तीन राज्यों में भाजपा क्या हारी, पीएम मोदी टीम ने फिर-से सामान्य वर्ग की ओर कदम बढ़ा दिए हैं, और इसी का नतीजा है- मोदी सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले सामान्य वर्ग के गरीबों के लिए सरकारी नौकरी और शिक्षा में 10 प्रतिशत आरक्षण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को पास किया गया। 

राजस्थान के पूर्व मंत्री और आॅल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन के अध्यक्ष विधायक पं। भंवरलाल शर्मा वर्तमान आरक्षण व्यवस्था को जारी रखते हुए सामान्य वर्ग को आरक्षण का अभियान लंबे समय से चला रहे थे, तो बसपा प्रमुख मायावती और केन्द्रीय मंत्री रामदास अठवले भी इसके पक्ष में थे।

सामान्य वर्ग की मांग आर्थिक आधार पर 15 प्रतिशत से ज्यादा आरक्षण देने की थी, लेकिन सियासी मजबूरी के बावजूद पीएम मोदी टीम ने यह 10 प्रतिशत ही रखा है।

उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी सरकार ने भाजपा के वोट बैंक- शहरी और सामान्य वर्ग के हितों को नजरअंदाज करते हुए गैर भाजपाई वोट बैंक साधने का प्रयास किया, जिसके नतीजे में नए मतदाता तो भाजपा से जुड़े नहीं, पुराने समर्थक भाजपा से दूर हो गए। सामान्य वर्ग की नाराजगी तब और बढ़ गई जब पीएम मोदी सरकार ने एससी-एसटी एक्ट में संशोधन कर दिया। यह नाराजगी पांच राज्यों के चुनाव के समय साफ नजर आई और तीनों प्रमुख राज्यों की सत्ता भाजपा के हाथ से निकल गई। 

इसीलिए एससी-एसटी एक्ट पर पीएम मोदी सरकार के फैसले के बाद सवर्ण जातियों में नाराजगी और विस चुनाव में हार के मद्देनजर इसे सवर्णों को अपने पाले में लाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

हालांकि, केंद्र सरकार ने आर्थिक रूप से पिछड़े सामान्य वर्ग के लोगों के लिए दस प्रतिशत आरक्षण का प्रस्ताव तो पास कर दिया है, लेकिन इसे लागू करवाने की राह काफी मुश्किल है। इसके लिए सरकार को संविधान में संशोधन करना होगा तो इसके लिए संसद में शेष दलों के समर्थन की भी जरूरत होगी। 

सबसे बड़ा सियासी सवाल यह है कि- क्या पीएम मोदी सरकार के इस निर्णय से सामान्य वर्ग की नाराजगी दूर होगी? क्या लोस चुनाव में भाजपा को फिर-से सामान्य वर्ग का समर्थन हांसिल होगा?

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि चुनावी समय में इसका बड़ा फायदा मिलना मुश्किल है, क्योंकि यह महज सियासी मजबूरी में किए गए निर्णय के तौर पर देखा जा रहा है। यही नहीं, इससे एससी-एसटी एक्ट संशोधन की नाराजगी का भी कोई सीधा संबंध नहीं है। देखना दिलचस्प होगा कि- चार साल के दर्द पर कितना असर करेगा चार माह का मरहम?

टॅग्स :नरेंद्र मोदीआरक्षणसवर्ण आरक्षण
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए