लाइव न्यूज़ :

संसद सत्र क्यों बढ़ाया गया है? लोग शादी तक में नहीं जा पा रहे हैंः मुलायम

By भाषा | Updated: August 1, 2019 15:14 IST

उन्होंने कहा कि सरकार इसका कारण बताए तो मैं मान लूंगा। विपक्ष के कई सदस्य उनकी बात का समर्थन करते नजर आए। संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने यादव के आरोप को खारिज करते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव वरिष्ठ सदस्य हैं, लेकिन हम उनसे सहमत नहीं हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा कि विपक्ष मांग करता है कि संसद में कामकाज साल में कम से कम 100 दिन होना चाहिए।विपक्ष की मांग के तहत और बहुत सारे विधाय कार्यों को देखते हुए यह सत्र बढ़ाया गया है।

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने संसद का मौजूदा सत्र की अवधि बढ़ाए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को लोकसभा में सवाल खड़ा किया।

आरोप लगाया कि इसमें सरकार की साजिश है, हालांकि सरकार ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा कि बहुत सारा विधायी कार्य था जिसकी वजह से सत्र बढ़ा है। लोकसभा में ‘दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता संशोधन विधेयक, 2019’ पर चर्चा के दौरान यादव खड़े हुए और सत्र बढ़ाए जाने को लेकर सवाल उठाया।

उन्होंने कहा कि लोकसभा देश की विधानसभाओं के लिए आदर्श होती है, लेकिन सदन में बहुत सारे सदस्य मौजूद नहीं हैं। सत्र क्यों बढ़ाया गया है? लोग शादी तक में नहीं जा पा रहे हैं। यादव ने आरोप लगाया कि इस सत्र को अनावश्यक रूप से बढ़ाया गया है और इसमें सरकार की साजिश है। लोकसभा का मजाक बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार इसका कारण बताए तो मैं मान लूंगा। विपक्ष के कई सदस्य उनकी बात का समर्थन करते नजर आए। संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने यादव के आरोप को खारिज करते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव वरिष्ठ सदस्य हैं, लेकिन हम उनसे सहमत नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि विपक्ष मांग करता है कि संसद में कामकाज साल में कम से कम 100 दिन होना चाहिए। विपक्ष की मांग के तहत और बहुत सारे विधाय कार्यों को देखते हुए यह सत्र बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि सत्र में विधेयक पारित किए जा रहे हैं जो जनता के हित से जुड़े हुए हैं। इसके बाद पीठासीन सभापति के. सुरेश ने विधेयक पर चर्चा को आगे बढ़ाया। बाद में मेघवाल यादव की सीट पर पहुंचकर उनसे कुछ बात करते नजर आए। 

टॅग्स :संसद बजट सत्रमुलायम सिंह यादवसमाजवादी पार्टीमोदी सरकारओम बिरला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत