स्वीडन की रानी ने एयर इंडिया से यात्रा पर कहा: अद्भुत उड़ान, बेहतरीन भोजन
By भाषा | Published: December 5, 2019 06:04 AM2019-12-05T06:04:20+5:302019-12-05T06:04:20+5:30
स्वीडन की रानी सिल्विया रिनेट सोमरलाथ ने बुधवार को कहा कि वह और उनके पति कार्ल गुस्ताफ की एयर इंडिया से यात्रा ‘‘अद्भुत’’ थी।
Highlightsरानी ने एक निर्धारित वाणज्यिक सेवा स्टॉकहोम-नई दिल्ली उड़ान में परोसे गये भोजन की विशेष रूप से सराहना की।उनके निजी जेट में खराबी आने के कारण उन्होंने एयर इंडिया के विमान से यात्रा की थी।
स्वीडन की रानी सिल्विया रिनेट सोमरलाथ ने बुधवार को कहा कि वह और उनके पति कार्ल गुस्ताफ की एयर इंडिया से यात्रा ‘‘अद्भुत’’ थी। शाही दंपति भारत की पांच दिवसीय यात्रा के तहत बुधवार को मुंबई में था।
रानी ने एक निर्धारित वाणज्यिक सेवा स्टॉकहोम-नई दिल्ली उड़ान में परोसे गये भोजन की विशेष रूप से सराहना की। उनके निजी जेट में खराबी आने के कारण उन्होंने एयर इंडिया के विमान से यात्रा की थी।
रानी सिल्विया ने यहां पत्रकारों के एक समूह को बताया, ‘‘जब हमने एयर इंडिया से उड़ान भरी, तो यह बहुत अद्भुत थी, यह बहुत अच्छी थी और परोसा गया भोजन बहुत ही बेहतरीन था।’’