लाइव न्यूज़ :

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को मकान कब्जा करने के मामले मिली जमानत, लेकिन अन्य केस में पुलिस ने लिया रिमांड पर

By एस पी सिन्हा | Updated: February 10, 2026 17:15 IST

सुनवाई के लिए उन्हें दोपहर करीब 12:30 बजे कोर्ट लाया गया था, जहां दोपहर 2 बजे से जमानत याचिका पर सुनवाई शुरू हुई। इस दौरान पप्पू यादव व्हीलचेयर पर बैठे नजर आए। 

Open in App

पटना: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को पटना सिविल कोर्ट की एमपी/एमएलए कोर्ट से जमानत मिल गई है। हालांकि पुलिस ने पप्पू यादव को दो नए मामलों में रिमांड पर ले लिया है। इस कारण पप्पू यादव को फ़िलहाल जेल में ही रहना होगा। कोतवाली थाना और बुद्धा कॉलोनी थाना के प्रोडक्शन मामले में पुलिस ने कोर्ट से पप्पू यादव की रिमांड मांगी थी। इसे कोर्ट ने मंजूरी दे दी जिसके बाद अभी पप्पू यादव को जेल में ही रहना होगा। बता दें कि पिछले तीन दिनों से बेऊर जेल में बंद थे। सुनवाई के लिए उन्हें दोपहर करीब 12:30 बजे कोर्ट लाया गया था, जहां दोपहर 2 बजे से जमानत याचिका पर सुनवाई शुरू हुई। इस दौरान पप्पू यादव व्हीलचेयर पर बैठे नजर आए। 

उल्लेखनीय है कि पप्पू यादव की गिरफ्तारी शुक्रवार को 31 साल पुराने एक मामले में हुई थी। उनके समर्थकों का आरोप है कि वे हाल में नीट छात्रा की मौत का मुद्दा उठा रहे थे, इसी वजह से उन्हें गिरफ्तार किया गया। हालांकि पप्पू यादव पर अवैध रूप से एक मकान पर कब्जा करने का आरोप लगा था। इस मामले में उनके खिलाफ वर्ष 1995 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 

लंबे समय तक लंबित रहे इस केस में जब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उनकी गिरफ्तारी की, तो इसके बाद हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। गिरफ्तारी के दौरान और उसके बाद काफी विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। समर्थकों और प्रशासन के बीच तनावपूर्ण माहौल भी बना रहा। गिरफ्तारी के बाद पप्पू यादव को स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी नियमित मेडिकल जांच कराई गई। 

चिकित्सकीय परीक्षण के बाद पप्पू यादव को पटना स्थित बेउर जेल भेज दिया गया। पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद उन्होंने जमानत के लिए याचिका दायर की थी जिसकी सुनवाई 9 जनवरी सोमवार को होनी थी। हालांकि उस दिन वकीलों द्वारा पेन डाउन रहने के कारण सुनवाई नहीं हुई। अब मंगलवार को इसकी सुनवाई हुई। 

पप्पू यादव के वकील शिवनंदन भारती ने सिविल कोर्ट के बाहर बताया कि अदालत ने गर्दनीबाग कांड संख्या 552/95 में उनके मुवक्किल को जमानत दे दी है। उन्होंने कहा कि यह मामला बेल बॉन्ड टूटने से जुड़ा था और कोर्ट ने सभी कानूनी पहलुओं पर विचार करने के बाद बेल मंजूर की है। 

वकील के मुताबिक न्यायिक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद पप्पू यादव को बाहर आना था, लेकिन एक अन्य केस के कारण फिलहाल रिहाई नहीं हो सकी। बुद्धा कॉलोनी थाना में दर्ज मामले की सुनवाई कल होनी है। इस सुनवाई के बाद यह साफ हो पाएगा कि पप्पू यादव को इस केस में भी जमानत मिलती है या उन्हें कुछ और समय जेल में रहना पड़ेगा।

टॅग्स :पप्पू यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?