लाइव न्यूज़ :

Purnia Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस नेता पप्पू की गुहार और चेतावनी का राजद प्रमुख लालू यादव पर असर नहीं, बीमा भारती ने किया नामांकन, तेजस्वी पहुंचे, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: April 3, 2024 15:58 IST

Purnia Lok Sabha Elections 2024: बीमा भारती के नामांकन में शामिल होकर तेजस्वी यादव ने यह स्पष्ट कर दिया है कि पप्पू यादव को राजद नोटिस नहीं लेता है।

Open in App
ठळक मुद्देपप्पू यादव पूर्णिया से चुनाव लड़ने पर आमादा हैं।सीट से चुनाव लड़ने का सपना संजोये हुए थे।कांग्रेस में अपनी पार्टी को मर्ज किया था।

Purnia Lok Sabha Elections 2024: बिहार में महागठबंधन के बीच पूर्णिया लोकसभा सीट को लेकर जारी गहमागहमी के बीच राजद प्रत्याशी बीमा भारती ने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। उनके नामांकन में पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी पहुंचे हुए थे। इससे साबित हो गया कि कांग्रेस नेता पप्पू यादव की गुहार और चेतावनी का राजद प्रमुख लालू यादव पर कोई असर नहीं हुआ है। दरअसल, पप्पू यादवपूर्णिया से चुनाव लड़ने पर आमादा हैं। वह इस सीट से चुनाव लड़ने का सपना संजोये हुए थे और इसी शर्त को लेकर कांग्रेस में अपनी पार्टी को मर्ज किया था।

लेकिन लालू यादव ने उनके साथ खेला कर दिया और सीट अपने पास रख ली। इसी बीच बीमा भारती के नामांकन में शामिल होकर तेजस्वी यादव ने यह स्पष्ट कर दिया है कि पप्पू यादव को राजद नोटिस नहीं लेता है। पप्पू यादव के पूर्णिया से नामांकन करने के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारा अपना दल है। हमारा अपना गठबंधन है।

गठबंधन की तरफ से बीमा भारती प्रत्याशी हैं और हमें पूरा विश्वास है कि बीमा भारती भारी मतों से चुनाव जीतेंगी। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला करते हुए तेजस्वी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में बिहार को क्या मिला है? लगातार उनके लोकसभा में सांसद जीत रहे, लेकिन बिहार को कुछ नहीं मिला। प्रधानमंत्री 2014 से वादा कर रहे हैं, लेकिन बेरोजगारी पर कुछ नहीं बोलते हैं।

वह 400 सीटों पर बोल रहे हैं पर रोजगार पर नहीं बोलते हैं। तेजस्वी ने पूछा कि प्रधानमंत्री आने वाले समय में बिहार को क्या देंगे, क्या अलग से योजना है? उन्होंने कहा कि हम लोगों ने वादा किया कि भारत सरकार में जितने भी रिक्त पद हैं, सभी पर हम लोग नौकरी देंगे। हम लोगों ने बिहार में भी करके दिखाया है और देश में भी करके दिखाएंगे। किसी मां के लाल में दम नहीं है कि वह संविधान को खत्म कर दे।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024पूर्णियाबिहार लोकसभा चुनाव २०२४पप्पू यादवलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब