लाइव न्यूज़ :

Purnia Lok Sabha Election 2024: पप्पू यादव लड़ सकते हैं चुनाव, राजद ने बीमा भारती को दिया टिकट, क्यों चर्चा में अवधेश मंडल

By एस पी सिन्हा | Updated: March 28, 2024 15:27 IST

Purnia Lok Sabha Election 2024: बूटन सिंह के विरोधी दिलीप यादव रहे हैं, वहीं अवधेश मंडल का टकराव शंकर सिंह से रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकोसी अंचल के लोग उसके नाम के खौफ से भली भांति परिचित हैं।अवधेश पर पुलिस का खौफ भी नहीं रहा है। पुलिस उसके सामने नतमस्तक रहती थी।अवधेश मंडल की सक्रियता वर्ष 2000 से 2007 तक ज़्यादा रही है।

Purnia Lok Sabha Election 2024: बिहार में पूर्णिया लोकसभा सीट को लेकर जारी महागठबंधन में रार जारी है। एक ओर जहां जदयू छोड़कर राजद में शामिल हुईं विधायक बीमा भारती ने पूर्णिया सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने का दावा किया है तो दूसरी ओर अपनी पार्टी जाप का कांग्रेस में विलय कराने वाले पूर्व सांसद पूर्णिया सीट को लेकर जीने मरने की बातें कर रहे हैं। अब यह तय होना है कि महागठबंधन में कौन प्रत्याशी तय होता है। बता दें कि बीमा भारती अपने कार्यों से कम लेकिन पति अवधेश मंडल की वजह से ज्यादा चर्चा में रही हैं। पति अवधेश मंडल पूर्णिया इलाके में खौफ का दूसरा नाम है। उसके ऊपर 39 केस दर्ज हैं। लोग बताते हैं कि कोसी अंचल के लोग उसके नाम के खौफ से भली भांति परिचित हैं।

एक जमाने में रात के वक्त आसमान में टॉर्च की रोशनी चमकती थी तो अफवाह उड़ने लगती थी कि अवधेश मंडल का फैजान गिरोह आ रहा है और गांवों में लोग रोशनी बुझाकर अपने दरवाजे बंद करके सहमे-सहमे में सोने की कोशिश करने लगते थे। अवधेश पर पुलिस का खौफ भी नहीं रहा है। पुलिस उसके सामने नतमस्तक रहती थी।

अवधेश मंडल की सक्रियता वर्ष 2000 से 2007 तक ज़्यादा रही है। शुरुआत में वह बुच्चन यादव के नेतृत्व वाले फैज़ान गुट के साथ थे, लेकिन पत्नी के विधायक बनने के बाद उनसे दूरी बना ली। इसके अलावा क्षेत्र अलग होने की वजह से दोनों अपने अपने क्षेत्र में ही सक्रिय रहे हैं। बूटन सिंह के विरोधी दिलीप यादव रहे हैं, वहीं अवधेश मंडल का टकराव शंकर सिंह से रहा है।

दोनों बाहुबलियों का आमना-सामना नहीं होने बावजूद इसे पूर्णिया में अगड़ी और पिछड़ी जाती की लड़ाई के तौर पर देखा जाता है। अवधेश मंडल के ऊपर दर्जनों डकैती, लूट, अपहरण और हत्या के मामले दर्ज हैं। अवधेश मंडल अपने खिलाफ गवाही देने वाले लोगों को धमकाता भी रहा है। अवधेश मंडल अपनी पत्नी बीमा भारती से तकरार को लेकर भी सुर्खियों में रहे हैं।

बीमा भारती के पति ने 2 शादी की है। 2015 के विधानसभा चुनाव में पति-पत्नी के झगड़े को शांत करवाने के लिए जदयू के बड़े नेताओं को हस्तक्षेप करना पड़ा था। 2010 में विधायक रहते हुए बीमा भारती ने अपने पति पर यहां तक आरोप लगा दिए थे कि वह उनकी पिटाई करते हैं। अवधेश ने इतनी पिटाई की थी कि बीमा भारती को पूर्णिया अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।

बाद में जब उन्हें पूर्णिया से पीएमसीएच रेफर किया गया तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हालचाल लेने गए थे। बीमा भारती की बेटी रानी कुमारी इस बार जिला परिषद की सदस्य भी चुनी गई हैं। वहीं, उनके घोर विरोधी शंकर सिंह की पत्नी प्रतिमा कुमारी भी रिकॉर्ड मतों से जीत कर जिला परिषद सदस्य बनी है। जनवरी की शुरुआत में पूर्णिया जिला परिषद अध्यक्ष का चुनाव हुआ।

इसमें रानी भारती उम्मीदवार थीं। कुछ साल पहले उसके जवान बेटे की मौत हो गई थी। उसके बाद पहली बार लोगों ने अवधेश को रोते हुए देखा था। लोग बताते हैं कि उसके बाद से वह टूट गया है। हालांकि पत्नी बीमा ने पति पर ही बेटे को जहर देने का आरोप लगाया था। लेकिन इस बार के लोकसभा चुनाव में दोनों साथ नजर आ रहे हैं। हालांकि अवधेश मंडल और बेटा आर्म्स एक्ट में अभी बाढ़ जेल में बंद है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024चुनाव आयोगपप्पू यादवआरजेडीजेडीयूकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मानित, सीएम नीतीश कुमार ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतSIR Update 2025: वोटर लिस्ट में कैसे चेक करें अपना E-EPIC नंबर और नाम, इन स्टेप्स को करें फॉलो

भारत'अमित शाह ने बंगाल में राष्ट्रपति शासन का आधार तैयार करने के लिए SIR का इस्तेमाल किया', ममता बनर्जी ने लगाया आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतसिरसा जिलाः गांवों और शहरों में पर्याप्त एवं सुरक्षित पेयजल, जानिए खासियत

भारतउत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोगः 15 विषय और 7466 पद, दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 में सहायक अध्यापक परीक्षा, देखिए डेटशीट

भारतPariksha Pe Charcha 2026: 11 जनवरी तक कराएं पंजीकरण, पीएम मोदी करेंगे चर्चा, जनवरी 2026 में 9वां संस्करण

भारत‘सिटीजन सर्विस पोर्टल’ की शुरुआत, आम जनता को घर बैठे डिजिटल सुविधाएं, समय, ऊर्जा और धन की बचत

भारतआखिर गरीब पर ही कार्रवाई क्यों?, सरकारी जमीन पर अमीर लोग का कब्जा, बुलडोजर एक्शन को लेकर जीतन राम मांझी नाखुश और सम्राट चौधरी से खफा