लाइव न्यूज़ :

'पहाड़ों का सम्मान जरूरी, पर्यावरण की कीमत पर विकास नहीं होना चाहिए': आपदाग्रस्त जोशीमठ पर पुरी शंकराचार्य

By अनिल शर्मा | Updated: January 12, 2023 10:32 IST

 पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने कहा कि विकास शब्द को इसके उचित संदर्भ में समझा जाना चाहिए। शकंराचार्य ने ANI से कहा कि पृथ्वी, जल और वायु "ऊर्जा के स्रोत हैं"। पृथ्वी और पर्यावरण को शुद्ध और प्रदूषण मुक्त रखना हमारा काम है।

Open in App
ठळक मुद्देचमोली जिले के डीएम हिमांशु खुराना के मुताबिक 700 से अधिक घरों में दरारें देखी गई हैं।शंकराचार्य ने प्रकृति का सम्मान करते हुए विकास करने पर जोर दिया है।पर्यावरणविद डॉ. अनिल जोशी ने बताया कि जोशीमठ का धंसना खतरे की घंटी है।

हावड़ा: उत्तराखंड के जोशीमठ समेत चमोली जिले के कई इलाकों में भूमि धंसवा को लेकर पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने कहा कि पर्यावरण की कीमत पर विकास नहीं होना चाहिए। पहाड़ों का सम्मान जरूरी है। शंकराचार्य ने प्रकृति का सम्मान करते हुए विकास करने पर जोर दिया है और कहा है कि संतुलन बनाए रखने की जरूरत है।

जोशीमठ में भूमि धंसने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पहाड़ों का सम्मान करना जरूरी है। उन्होंने कहा, "वे (पहाड़) पृथ्वी के संतुलन को बनाए रखते हैं। नदियां और जंगल भी पृथ्वी के संतुलन को बनाए रखते हैं।" शंकराचार्य ने आगे कहा कि विकास शब्द को इसके उचित संदर्भ में समझा जाना चाहिए। शकंराचार्य ने ANI से कहा कि पृथ्वी, जल और वायु "ऊर्जा के स्रोत हैं"। पृथ्वी और पर्यावरण को शुद्ध और प्रदूषण मुक्त रखना हमारा काम है।

चमोली जिले के डीएम हिमांशु खुराना के मुताबिक 700 से अधिक घरों में दरारें देखी गई हैं। 131 परिवार को रिलीफ सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है। सरकार ने प्रभावित घरों के परिवारवालों को बाजार के रेट पर मुआवजा देने की घोषणा की है।

उधर, पर्यावरणविद डॉ. अनिल जोशी ने एएनआई को बताया कि जोशीमठ का धंसना खतरे की घंटी है। उन्होंने दशकों या सदियों पहले ग्लेशियरों और अन्य प्राकृतिक घटनाओं द्वारा छोड़े जा सकने वाले मलबे पर बस्तियां होने के दीर्घकालिक जोखिमों के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि भूमि धंसाव नदी के कटाव के कारण भी हो सकता है और पहाड़ी शहरों की जनसंख्या वहन क्षमता पर अध्ययन का सुझाव दिया।

टॅग्स :उत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी