लाइव न्यूज़ :

बाल-बाल बची पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस; तूफान से ट्रेन पर गिरी पेड़ की शाखाएं, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

By रुस्तम राणा | Updated: May 21, 2023 21:25 IST

भद्रक के स्टेशन प्रबंधक पूर्ण चंद्र साहू ने कहा, "आंधी के कारण ड्राइवर केबिन के सामने के शीशे और साइड की खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं। बिजली की आपूर्ति भी कट गई। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।"

Open in App

भुवनेश्वर: हावड़ा-पुरी-हावड़ा रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस प्राकृतिक आपदा का शिकार हो गई। इस ट्रेन को गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाई थी। इसके दो दिन बाद यानी  शनिवार को इसका व्यावसायिक संचालन शुरू  किया गया था। दरअसल, ओडिशा के भद्रक में तेज आंधी चलने से ओवरहेड तार क्षतिग्रस्त हो गई, जिसकी वजह से बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसकी वजह से शाम साढ़े चार बजे दुलखापटना-मंजूरी रोड स्टेशन के बीच वैतरणी पुल पर वंदे भारत एक्सप्रेस रुकी रही। बाद में राहत डीजल इंजन वंदे भारत ट्रेन को वहां से ले गया।

इतना ही नहीं, इस हादसे में वंदे भारत ट्रेन भी छतिग्रस्त हुई है। जानकारी के मुताबिक, ये घटना ओडिशा के जाजपुर जिले में शाम करीब 4:45 बजे बैतरणी रोड और मंजुरी रोड स्टेशनों के बीच हुई। दक्षिण पूर्व रेलवे के एक अधिकारी ने इसके बारे में जानकारी दी।  भद्रक के स्टेशन प्रबंधक पूर्ण चंद्र साहू ने कहा, "आंधी के कारण ड्राइवर केबिन के सामने के शीशे और साइड की खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं। बिजली की आपूर्ति भी कट गई। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।"

टॅग्स :Vande Bharatओड़िसाOdisha
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

ज़रा हटकेVIDEO: पटरी पर गुटखा थूकने गया शख्स, पीछे से आग रही वंदे भारत; पल भर में गई जान

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर