लाइव न्यूज़ :

पंजाब: निहंगों के हमले में घायल पुलिसकर्मी हरजीत को अस्पताल से मिली छुट्टी, बेटे को कांस्टेबल की नौकरी

By भाषा | Updated: April 30, 2020 20:33 IST

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर कहा, 'पंजाब पुलिस के उप निरीक्षक हरजीत सिंह को पीजीआई से छुट्टी दिये जाने की जानकारी को साझा करते हुये खुश हूं।'

Open in App
ठळक मुद्देअस्पताल से छुट्टी मिलने से पहले उन्हें उनके बेटे को पंजाब पुलिस में कांस्टेबल के रूप में नियुक्त किये जाने का नियुक्ति पत्र सौंपा गया।पंजाब के पटियाला में 12 अप्रैल को निहंगों ने कथित रूप से तलवार से हमला कर हरजीत सिंह का हाथ काट दिया था।

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस के उप निरीक्षक हरजीत सिंह को सफल सर्जरी के जरिये कटे हाथ को 15 दिन पहले जोड़े जाने के बाद बृहस्पतिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी । एक पखवाड़ा पहले पंजाब के पटियाला में निहंगों ने हमला कर उनका हाथ काट दिया था।

राजधानी चंडीगढ़ स्थित स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) से छुट्टी मिलने से पहले ही राज्य के पुलिस महानिदेशक दिनकर गुप्ता ने सिंह के बेटे अर्शप्रीत को पुलिस कांस्टेबल नियुक्त किये जाने संबंधी नियुक्ति पत्र सौंपा।

पटियाला में जब 50 साल के सिंह पर यह हमला हुआ उस वक्त वह सहायक उप निरीक्षक के तौर पर वहां तैनात थे । अनुकरणीय साहस को देखते हुए सिंह को उप निरीक्षक के पद पर प्रोन्नत किया गया है। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर कहा, 'पंजाब पुलिस के उप निरीक्षक हरजीत सिंह को पीजीआई से छुट्टी दिये जाने की जानकारी को साझा करते हुये खुश हूं।

मैं चिकित्सकों एवं अस्पताल के सभी कर्मचारियों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने उनका अच्छे से ध्यान रखा। अस्पताल से छुट्टी मिलने से पहले उन्हें उनके बेटे को पंजाब पुलिस में कांस्टेबल के रूप में नियुक्त किये जाने का नियुक्ति पत्र सौंपा गया ।' पंजाब के पटियाला में 12 अप्रैल को निहंगों ने कथित रूप से तलवार से हमला कर हरजीत सिंह का हाथ काट दिया था और उनके दो अन्य सहयोगियों को घायल कर दिया था।

यह हमला उस वक्त हुआ पुलिसकर्मियों ने हमलावरों से कर्फ्यू पास दिखाने के लिये कहा था । उसी दिन डाक्टरों ने साढ़े सात घंटे की सर्जरी के बाद​ सिंह का हाथ दोबारा जोड़ दिया । एक अधिकारी ने बताया कि पंजाब पुलिस ने पटियाला के दर्शन सिंह नगर स्थित सिंह के घर के बाहर रेड कार्पेट बिछाकर उन्हें सम्मान दिया। घर पहुंचने पर पुलिस बैंड की धुन और फूलों की वर्षा के साथ सिंह का स्वागत किया गया।  

 

टॅग्स :पंजाबअमरिन्दर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?