पंजाब: नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया, कहा- कांग्रेस अध्यक्ष की इच्छा पर इस्तीफा भेज दिया है

By विशाल कुमार | Published: March 16, 2022 10:38 AM2022-03-16T10:38:24+5:302022-03-16T10:39:59+5:30

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हालिया विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की करारी शिकस्त के मद्देनजर मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पांचों चुनावी राज्यों के पार्टी अध्यक्षों से इस्तीफा देने को कहा था। 

punjab navjot singh sidhu resigns as pcc chief | पंजाब: नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया, कहा- कांग्रेस अध्यक्ष की इच्छा पर इस्तीफा भेज दिया है

पंजाब: नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया, कहा- कांग्रेस अध्यक्ष की इच्छा पर इस्तीफा भेज दिया है

Highlightsसोनिया गांधी ने पांचों चुनावी राज्यों के पार्टी अध्यक्षों से इस्तीफा देने को कहा था। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्षों ने कल ही अपना इस्तीफा सौंप दिया था।पंजाब में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी और उसे सिर्फ 18 सीट मिलीं।

नई दिल्ली/ चंडीगढ़: कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पार्टी की पंजाब इकाई के प्रदेश अध्यक्ष पद बुधवार को इस्तीफा दे दिया। सिद्धू ने ट्वीट कर अपने इस्तीफे की घोषणा की।

सिद्धू ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे गए अपने इस्तीफे की प्रति ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा कि कांग्रेस अध्यक्ष की इच्छा के अनुसार मैंने अपना इस्तीफा भेज दिया है।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हालिया विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की करारी शिकस्त के मद्देनजर मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पांचों चुनावी राज्यों के पार्टी अध्यक्षों से इस्तीफा देने को कहा था। 

कांग्रेस अध्यक्ष गांधी के इस निर्देश के कुछ देर बाद ही उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने अपने त्यागपत्र की घोषणा कर दी थी। 

पंजाब में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी और उसे सिर्फ 18 सीट मिलीं। सिद्धू स्वयं अमृतसर पूर्व सीट से 6000 से अधिक वोटों से चुनाव हार गए।

वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) ने सूपड़ा साफ करते हुए 92 सीटों पर जीत हासिल की और मुख्यमंत्री चन्नी दोनों सीटों से बुरी तरह चुनाव हार गए।

Web Title: punjab navjot singh sidhu resigns as pcc chief

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे