लाइव न्यूज़ :

पंजाब के मंत्री राणा ने दिया इस्तीफा, खदानों की नीलामी में गड़बड़ी के लगे थे आरोप

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 16, 2018 11:30 IST

सूबे की विधानसभा में आप ने कैप्टन अमरेन्द्र सिंह को एक आरोप पत्र भेज कर रेत माफिया के संबंध में सीबीआई जांच कराने की मांग उठाई थी।

Open in App

रेत खदानों की कुछ महीने पहले हुई नीलामी में गड़बड़ी के आरोप लगने के बाद मंगलवार (16 जनवरी) को पंजाब के राणा गुरजीत सिंह ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपना इस्तीफा सूबे के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को सौंप दिया है। राणा को अमरिंदर सिंह का करीबी कहा जाता रहा है। वे प्रदेश की कांग्रेस सरकार के कैबिनेट का हिस्सा थे।

उनके पास ऊर्जा एवं सिंचाई विभाग की जिम्मेदारी थी। पिछले महीनों पंजाब में रेत की खदानों को नीलाम किया गया था, जिसके बादराणा गुरजीत पर गलत तरीके से अपनी कंपनियों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगा था। इस मामले के बाद से राणा गुरजीत पंजाब में नेता विपक्ष और आम आदमी पार्टी (आप) के निशाने पर थे।

इसके साथ ही कुछ दिनों पहले गुरजीत के बेटे को भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा मनी लॉड्रिंग के मामले में सम्मन जारी किया गया था। माना जा रहा था कि विपक्ष के हमलों को चलते कांग्रेस सरकार और पार्टी की छवि के नुकसान को कम करने के लिए मुख्यमंत्री ने मन बना लिया था कि राणा गुरजीत की कैबिनेट से छुट्टी कर दी जाए।

उल्लेखनीय है कि सूबे की विधानसभा में आप नेता सुखपाल खैहरा ने कैप्टन अमरेन्द्र सिंह को एक आरोप पत्र भेज कर रेत माफिया के संबंध में सीबीआई जांच कराने की की मांग उठाई थी। उन्होंने कहा था कि सीएम अमरिंदर राणा गुरजीत को मंत्री पद से हटाएं क्योंकि वह जांच में साक्ष्यों को प्रभावित कर सकते हैं। 

टॅग्स :कांग्रेसपंजाब समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?