लाइव न्यूज़ :

पंजाब: अवैध रेत खनन मामले में पूर्व CM चन्नी से ईडी ने की पूछताछ, फरवरी में हुई थी भतीजे की गिरफ्तारी

By विशाल कुमार | Updated: April 14, 2022 13:08 IST

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे भूपिंदर सिंह हनी को ईडी ने इस साल की शुरुआत में पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले इसी मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था।

Open in App
ठळक मुद्देईडी के अधिकारियों ने गुरुवार सुबह पुष्टि की कि चन्नी कल उनके सामने पेश हुए।चन्नी के भतीजे भूपिंदर सिंह हनी को ईडी ने 3 फरवरी को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था।कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट किया कि मेरी लड़ाई पंजाब के लिए थी, न कि रेत के लिए।

चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2018 में कथित अवैध रेत खनन मामले में बुधवार को कई घंटों तक पूछताछ की।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, ईडी के अधिकारियों ने गुरुवार सुबह पुष्टि की कि चन्नी कल उनके सामने पेश हुए और उन्हें फिर से तलब किया जा सकता है। 

चन्नी के भतीजे भूपिंदर सिंह हनी को ईडी ने इस साल की शुरुआत में 3 फरवरी को पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले इसी मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था।

ईडी के सामने चन्नी के पेश होने के बाद, कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट किया कि मेरी लड़ाई पंजाब के लिए थी, न कि रेत के लिए। जमीन, रेत और शराब माफिया चलाने वालों ने सरकारी खजाने को लूटकर अपने स्वार्थ के लिए पंजाब को नीचा दिखाया...। वर्तमान वित्तीय परिदृश्य में यह या तो पंजाब है या माफिया! लड़ाई जारी है...

ईडी द्वारा 31 मार्च को उसके खिलाफ चार्जशीट दायर करने के बाद अभी जेल में बंद हनी ने मंगलवार को जमानत के लिए आवेदन किया। ईडी के सूत्रों ने दावा किया कि हनी से जब्त किए गए 10 करोड़ रुपये चन्नी के हो सकते हैं।

टॅग्स :पंजाबCharanjit Singh Channiकांग्रेसनवजोत सिंह सिद्धूप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?