लाइव न्यूज़ :

पंजाब में AAP की मान सरकार ने पेट्रोल-डीलज में बढ़ाया 10 प्रतिशत वैट, बढ़ेगी महंगाई

By रुस्तम राणा | Updated: June 11, 2023 15:42 IST

राज्य सरकार की ओर से जारी एक अधिसूचना के मुताबिक, वैट में बढ़ोतरी से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी होगी। मान सरकार के इस फैसले राज्य में महंगाई बढ़ेगी।

Open in App
ठळक मुद्देवैट में बढ़ोतरी से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुईमोहाली में पेट्रोल अब 98.95 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.25 रुपये प्रति लीटर हो गया हैचंडीगढ़ में पेट्रोल की कीमत 96.20 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 84.26 रुपये प्रति लीटर होगी

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने रविवार को ईंधन पर मूल्य वर्धित कर (वैट) में 10% की वृद्धि की, जिससे राज्य में पेट्रोल और डीजल की कीमत में क्रमशः 92 पैसे प्रति लीटर और 88 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई। राज्य सरकार की ओर से जारी एक अधिसूचना के मुताबिक, वैट में बढ़ोतरी से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी होगी। मान सरकार के इस फैसले राज्य में महंगाई बढ़ेगी। 

मोहाली में पेट्रोल अब 98.95 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.25 रुपये प्रति लीटर हो गया है। चंडीगढ़ में पेट्रोल की कीमत 96.20 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 84.26 रुपये प्रति लीटर होगी। इस साल यह दूसरी बार है जब राज्य में ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है।  

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कल कहा था कि अगर अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतें स्थिर रहती हैं और अगली तिमाही में कंपनियों को मुनाफा होता है तो तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम कर सकती हैं। 

भाजपा नेता ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने अप्रैल 2022 से तेल की कीमतों में वृद्धि को रोका है, यह कहते हुए कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि उपभोक्ताओं को किसी भी कठिनाई का सामना न करना पड़े। भाजपा नेता अमित मालवीय ने ट्वीट कर केजरीवाल पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया,यह कैसा चरित्र है केजरीवाल, जिसका अपनी भाषा या मुख्यमंत्री पर कोई नियंत्रण नहीं है?

टॅग्स :भगवंत मानपंजाबपेट्रोलडीजल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए