लाइव न्यूज़ :

पंजाब में पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत पर बड़ी कार्रवाई, भ्रष्टाचार के आरोप में विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

By विनीत कुमार | Updated: June 7, 2022 08:58 IST

पंजाब में पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को गिरफ्तार कर लिया गया है। भ्रष्टाचार के आरोप में उन्हें विजिलेंज ब्यूरो ने मंगलवार तड़के गिरफ्तार किया। वे अमरिंदर सिंह के कार्यकाल में मंत्री रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देअमरिंदर सिंह के कार्यकाल में रहे मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को विजिलेंस ब्यूरो ने गिरफ्तार किया।धर्मसोत की गिरफ्तारी मंगलवार तड़के की गई, सूत्रों के अनुसार सोमवार रात मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद हुई गिरफ्तारी।

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा एक बड़ी कार्रवाई के तहत राज्य के विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के एक मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को गिरफ्तार कर लिया है।

धर्मसोत की गिरफ्तारी मंगलवार तड़के की गई। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के मंत्रिमंडल में वन और समाज कल्याण विभाग के मंत्री के तौर पर कार्य किया था। उनके साथ एक स्थानीय पत्रकार कमलजीत सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है, जो कथित तौर पर एक सहयोगी के रूप में काम कर रहा था।

भगवंत मान द्वारा कांग्रेस नेता के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दिए जाने के करीब एक महीने के बाद यह घटनाक्रम सामने आया है।

धर्मसोत की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए सतर्कता ब्यूरो के एक अधिकारी ने कहा कि दोनों लोगों को भ्रष्टाचार के आरोप में पकड़ा गया है। अधिकारी के अनुसार ब्यूरो ने पिछले हफ्ते एक संभागीय वन अधिकारी गुरनामप्रीत सिंह और एक अन्य व्यक्ति हरमिंदर सिंह हम्मी को गिरफ्तार करने के बाद पूर्व मंत्री के खिलाफ कई सबूत एकत्र किए थे। इनके बारे में कहा जा रहा है कि उन्होंने धर्मसोत को भारी रिश्वत दी थी।

हम्मी कमलजीत के जरिए धर्मसोत को रिश्वत दे रहा था। गौरतलब है कि कैप्टन अमरिंदर के कार्यकाल के दौरान एक आईएएस अधिकारी कृपाशंकर सरोज ने एक छात्रवृत्ति घोटाले में धर्मसोत पर आरोप लगाए थे लेकिन उन्हें तब "क्लीन चिट" दे दी गई थी। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक वन और समाज कल्याण विभाग में भ्रष्टाचार में उनकी संलिप्तता के पर्याप्त सबूत हैं।

मुख्यमंत्री मान द्वारा आईपीएस अधिकारी ईश्वर सिंह को विजिलेंस ब्यूरो से हटाने और एक अन्य अधिकारी एडीजीपी वरिंदर कुमार को मुख्य निदेशक के रूप में तैनात करने के एक सप्ताह बाद यह कार्रवाई हुई है।

अपने काम के लिए जाने जाने वाले वरिंदर ने अमरिंदर सिंह के कार्यकाल के दौरान राज्य के खुफिया प्रमुख के रूप में कार्य किया था और विधायकों और मंत्रियों के भ्रष्टाचार का एक डोजियर भी बनाया था। यह दावा किया गया कि इसके बावजूद कांग्रेस सरकार ने कार्रवाई नहीं की। सूत्रों के मुताबिक अब मान उसी जानकारी के आधार पर कार्रवाई कर रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि धर्मसोत की गिरफ्तारी के लिए हरी झंडी सोमवार रात मुख्यमंत्री ने दी।

टॅग्स :पंजाबभगवंत मानअमरिन्दर सिंहकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?