लाइव न्यूज़ :

कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में 2022 का पंजाब चुनाव लड़ेंगे, प्रभारी हरीश रावत ने दिए संकेत

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 25, 2021 13:34 IST

कश्मीर और पाकिस्तान जैसे संवेदनशील मुद्दों पर विवादास्पद टिप्पणियां करने के लिए पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के दो सलाहकारों की कड़ी आलोचना के बीच यह बैठक की।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री बदलने की मांग ने पंजाब कांग्रेस में एक नया संकट पैदा कर दिया है।सिद्धू की नियुक्ति के साथ कांग्रेस की प्रदेश इकाई में असंतोष को दबाने के पार्टी के हालिया प्रयास विफल रहे हैं।अमरिंदर सिंह और शिरोमणि अकाली दल की एक-दूसरे के साथ ‘‘मिलीभगत’’ है।

नई दिल्लीः पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और राज्य कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के बीच रार तेज है। इस बीच पंजाब के एआईसीसी प्रभारी हरीश रावत ने कहा कि हम कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में 2022 का पंजाब चुनाव लड़ेंगे। पंजाब में 2022 विधानसभा चुनाव है। 

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के खिलाफ बगावती रुख अपनाने के एक दिन बाद चार कैबिनेट मंत्री देहरादून में अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के महासचिव हरीश रावत से मुलाकात की। सूत्रों ने बताया कि चार मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, सुखबिंदर सिंह सरकारिया, सुखजिंदर सिंह रंधावा और चरणजीत सिंह चन्नी एआईसीसी महसचिव और पंजाब मामलों के प्रभारी से मुलाकात करने के लिए उत्तराखंड में देहरादून पहुंचे।

AICC महासचिव और पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश रावत ने बुधवार को चार बागी कैबिनेट मंत्रियों से मुलाकात की और एक बार फिर स्पष्ट किया कि 2022 के पंजाब चुनाव मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में लड़े जाएंगे। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के खेमे से सीएम के खिलाफ बगावत हो रही है।

सिद्धू के खेमे के चार मंत्री- तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, सुखबिंदर सिंह सरकारिया, सुखजिंदर सिंह रंधावा और चरणजीत सिंह चन्नी ने देहरादून में एक निजी होटल में रावत से मुलाकात की। बैठक से ठीक पहले, रावत ने मीडिया को संबोधित किया और कहा कि जब हम पीसीसी में बदलाव लाए, तो हमें संभावित मुद्दों के बारे में एक विचार आया जो सामने आ सकता है। हम समाधान ढूंढेंगे। सभी को सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर भरोसा है। हम मैं मामले को देखूंगा और इसे सुलझाने का प्रयास करूंगा। 4.5 साल बीत चुके हैं। 

कांग्रेस सांसद परनीत कौर ने कहा कि पता नहीं सलाहकार कहां से आए। वह (सिद्धू) राज्य प्रमुख हैं और उन्हें पार्टी के लोगों को चुनना चाहिए। वे जो कह रहे हैं वह गलत है। हाईकमान इसकी जांच करेगा। मैं इसकी निंदा करती हूं। सिद्धू के सलाहकार ने दिवंगत पीएम इंदिरा गांधी पर विवादित स्केच पोस्ट किया है। 

ये मंत्री अमरिंदर सिंह के विरोधी बताए जाते हैं। इनके साथ करीब 24 विधायकों ने मंगलवार को यहां बैठक की और मुख्यमंत्री को हटाने की मांग करते हुए कहा कि वादे पूरे न करने को लेकर उनका ‘‘मुख्यमंत्री पर से भरोसा उठ गया है।’’ उन्होंने 2015 में एक धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी किए जाने के मामले में न्याय में देरी और मादक पदार्थ गिरोहों में शामिल ‘‘बड़े लोगों’’ की गिरफ्तारी जैसे चुनावी वादे पूरे न करने को लेकर मुख्यमंत्री की क्षमता पर सवाल उठाए।

टॅग्स :पंजाब विधानसभा चुनावकांग्रेसराहुल गांधीहरीश रावतBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप