लाइव न्यूज़ :

Punjab Elections: अकाली दल ने 64 प्रत्याशियों की सूची जारी की, सुखबीर सिंह बादल जलालाबाद से चुनाव लड़ेंगे, यहां देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 14, 2021 16:10 IST

Punjab Elections 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में है। शिरोमणि अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी ने गठबंधन किया है।

Open in App
ठळक मुद्देशिरोमणि अकाली दल 97 और बसपा 20 सीट पर चुनाव लड़ेंगे। पंजाब विधानसभा में कुल सीट 117 हैं।कृषि कानूनों के मुद्दे पर भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को छोड़ दिया था।

Punjab Elections 2022: शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने अगले साल संभावित पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 64 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। इसमें ज्यादातर सीटें मालवा की हैं। 25 सीटों का ऐलान अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पहले ही कर चुके हैं।

इस बार शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और बहुजन समाज पार्टी में गठबंधन है। मालवा से 44, दोआबा से 9 और माझा से 11 प्रत्याशियों की घोषणा की गई। शिअद के साथ गठबंधन में चल रही बीएसपी ने अपनी 20 सीटों पर अभी तक उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।

पार्टी प्रमुख सुखबीर सिंह बादल जलालाबाद से चुनाव लड़ेंगे, जबकि पूर्व मंत्री तोता सिंह, जनमेजा सिंह सेखों, दलजीत सिंह चीमा और शरणजीत सिंह ढिल्लों क्रमशः धर्मकोट, जीरा, रूपनगर और साहनेवाल से उम्मीदवार होंगे। पार्टी ने पहले 24 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी, लेकिन अब 64 उम्मीदवारों की पूरी सूची जारी की।

जून में शिअद ने विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ गठबंधन किया था। सीट बंटवारे की व्यवस्था के अनुसार, मायावती के नेतृत्व वाली बसपा पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में से 20 पर चुनाव लड़ेगी, जबकि बाकी पर शिअद उम्मीदवार उतारेगा।

अकाली दल ने पिछले साल कृषि कानूनों के मुद्दे पर भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को छोड़ दिया था। शिअद ने पिछली बार भाजपा के साथ गठबंधन के तहत 94 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जबकि भगवा पार्टी ने 23 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। पट्टी सीट से पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के दामाद आदेश प्रताप सिंह कैरों को मैदान में उतारा गया है। 

 

टॅग्स :पंजाब विधानसभा चुनावSukhbir Singh Badalशिरोमणि अकाली दलपंजाबबीएसपीमायावतीकांग्रेसAam Aadmi PartyCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता