पंजाब विधानसभा चुनावः भाजपा, अमरिंदर सिंह और सुखदेव सिंह ढींढसा में गठबंधन, अमित शाह और जेपी नड्डा से मिले

By सतीश कुमार सिंह | Published: December 27, 2021 01:39 PM2021-12-27T13:39:13+5:302021-12-27T14:02:59+5:30

पंजाब लोक कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की।

Punjab elections 2022 BJP, Captain Amarinder Singh & SAD (Sanyukt) headed by Dhindsa meet seat sharing manifesto Gajendra Singh Shekhawat | पंजाब विधानसभा चुनावः भाजपा, अमरिंदर सिंह और सुखदेव सिंह ढींढसा में गठबंधन, अमित शाह और जेपी नड्डा से मिले

पंजाब में 117 विधानसभा सीट हैं।

Highlightsभाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और पंजाब भाजपा प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद थे।संयुक्त घोषणापत्र जैसे मुद्दों पर चर्चा के लिए प्रत्येक पार्टी के 2 सदस्यों की एक समिति बनाई जाएगी। भाजपा, पंजाब लोक कांग्रेस और शिअद (संयुक्त) के पार्टी प्रमुख से मुलाकात की।

नई दिल्लीः केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), अमरिंदर सिंह और सुखदेव सिंह ढींढसा की पार्टी एक साथ मिलकर पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। पंजाब लोक कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की। पंजाब में 117 विधानसभा सीट हैं।

पंजाब भाजपा प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि आज ढींढसा के नेतृत्व में सभी तीनों दलों भाजपा, पंजाब लोक कांग्रेस और शिअद (संयुक्त) के पार्टी प्रमुख से मुलाकात की। सीट बंटवारे, एक संयुक्त घोषणापत्र जैसे मुद्दों पर चर्चा के लिए प्रत्येक पार्टी के 2 सदस्यों की एक समिति बनाई जाएगी। बैठक के दौरान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और पंजाब भाजपा प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद थे।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नवगठित पंजाब लोक कांग्रेस के नेता अमरिंदर सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से सोमवार को यहां मुलाकात की। भाजपा ने घोषणा की है कि वह सिंह की पार्टी के साथ गठबंधन में पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

सिंह पंजाब चुनावों के लिए एक रणनीति तैयार करने के सिलसिले में भाजपा के अलग-अलग नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। समझा जाता है कि दोनों पार्टियां अकाली दल की विभिन्न शाखाओं को साथ लेकर एक बड़ा गठबंधन बनाएंगी। बैठक में फैसला किया गया कि भाजपा, सिंह की पार्टी और ढींढसा की पार्टी पंजाब में मिलकर विधानसभा चुनाव लडेंगी।

शेखावत ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज इस बात की औपचारिक घोषणा की जाती है कि भाजपा, अमरिंदर सिंह की पार्टी और ढींडसा की पार्टी पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगी।’’ पंजाब में भाजपा के चुनाव प्रभारी शेखावत ने कहा कि सीट के बंटवारे संबंधी समझौते को अंतिम रूप देने के लिए एक संयुक्त समिति का गठन किया जाएगा, जिसमें हर दल के दो नेता शामिल होंगे। उन्होंने घोषणा की कि तीन दलों के इस गठबंधन का संयुक्त घोषणापत्र होगा।

Web Title: Punjab elections 2022 BJP, Captain Amarinder Singh & SAD (Sanyukt) headed by Dhindsa meet seat sharing manifesto Gajendra Singh Shekhawat

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे