लाइव न्यूज़ :

पंजाब विधानसभा चुनावः सरकार बनी तो हर महिला को मिलेंगे 1 हजार रुपए, सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा-नकली केजरीवाल से सावधान रहें...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 22, 2021 16:42 IST

मोगा में आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में फर्जी केजरीवाल घूम रहा है। मैं यहां जो भी वादा करता हूं, वह वही दोहराता है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को मोगा का दौरा किया। प्रभारी और स्वयंसेवक पंजाब की प्रगति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।दुनिया का सबसे बड़ा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम होगा।

मोगाः आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है कि सरकार बनते ही हर महिला को 1000 रुपये देंगे। मोगा में रैली को संबोधित करते हुए सीएम ने घोषणा की। पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पर हमला किया। सभी लोग सावधान रहें।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर हम 2022 में पंजाब में सरकार बनाते हैं, तो हम राज्य की हर उस महिला को जिसकी उम्र 18 साल से अधिक है, 1000 रुपये प्रति माह देंगे। अगर किसी परिवार में 3 महिला सदस्य हैं तो प्रत्येक को 1000 रुपये मिलेंगे। यह दुनिया का सबसे बड़ा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम होगा।

मोगा में आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में फर्जी केजरीवाल घूम रहा है। मैं यहां जो भी वादा करता हूं, वह वही दोहराता है। पूरे देश में केवल एक आदमी केजरीवाल, आपके बिजली बिल को शून्य पर ला सकता है। तो उस नकली केजरीवाल से सावधान रहें।

उन्होंने यहां एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिन बुजुर्ग महिलाओं को पेंशन मिल रही है, उन्हें भी यह राशि दी जाएगी। केजरीवाल दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को पंजाब आए हैं। ‘आप’ के ‘मिशन पंजाब’ के तहत केजरीवाल आगामी राज्य विधानसभा चुनावों के लिए समर्थन जुटाने के मकसद से अगले एक महीने में राज्य के विभिन्न स्थानों का दौरा करेंगे।

‘आप’ का गठन 2012 में हुआ था और यह पिछले विधानसभा चुनाव में मुख्य विपक्षी दल बनी थी, लेकिन पार्टी नेताओं ने स्वीकार किया था कि उन्हें पंजाब में पार्टी से और भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी। केजरीवाल ने आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के सत्ता में आने पर पंजाब में हर घर को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने, 24 घंटे बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने और सरकारी अस्पतालों में उपचार एवं दवाएं नि:शुल्क मुहैया कराने का भी वादा किया है।

टॅग्स :पंजाब विधानसभा चुनावअरविंद केजरीवालAam Aadmi Partyपंजाबकांग्रेसनवजोत सिंह सिद्धूCongressNavjot Singh Sidhu
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल