लाइव न्यूज़ :

Punjab Election 2022: कांग्रेस प्रत्याशी नवतेज चीमा के खिलाफ प्रचार कर रहे हैं मंत्री राणा गुरजीत सिंह, निर्दलीय प्रत्याशी और बेटे के लिए 'बागी'

By भाषा | Updated: January 23, 2022 21:08 IST

Punjab Election 2022: पंजाब के कैबिनेट मंत्री ने इंदर प्रताप के लिये 21 जनवरी को चीमा के पैतृक गांव बूसोवाल से चुनाव प्रचार की शुरुआत की।

Open in App
ठळक मुद्देसुल्तानपुर लोधी सीट से उनके बेटे की जीत होगी।कांग्रेस ने राणा को कपूरथला विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है।पंजाब कांग्रेस के चार नेताओं ने मंगलवार को सोनिया गांधी को पत्र लिखा।

Punjab Election 2022:  पंजाब में मंत्री राणा गुरजीत सिंह ने अपने बेटे राणा इंदर प्रताप सिंह के लिये आक्रामक चुनाव प्रचार शुरू किया है, जो कांग्रेस उम्मीदवार नवतेज सिंह चीमा के खिलाफ सुल्तानपुर लोधी विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।

पंजाब के कैबिनेट मंत्री ने इंदर प्रताप के लिये 21 जनवरी को चीमा के पैतृक गांव बूसोवाल से चुनाव प्रचार की शुरुआत की। राणा ने दावा किया कि सुल्तानपुर लोधी सीट से उनके बेटे की जीत होगी। राणा गुरजीत ने रविवार को इंदर प्रताप के लिए विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले गांवों में चुनाव प्रचार किया।

चीमा समेत पंजाब कांग्रेस के चार नेताओं ने मंगलवार को सोनिया गांधी को पत्र लिख कर, राणा गुरजीत को पार्टी से निलंबित किये जाने की मांग की और आरोप लगाया कि विधानसभा चुनावों से पहले वह पार्टी को कमजोर कर रहे हैं। कांग्रेस ने राणा को कपूरथला विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है।

मंत्री ने कहा कि सोनिया को कांग्रेस के चार नेताओं की ओर से पत्र लिखे जाने के बाद उन्होंने अपने बेटे के पक्ष में चुनाव प्रचार करने का निर्णय किया। साथ ही उन्होंने कहा कि यह उनकी नैतिक जिम्मेदारी है कि वह इंदर प्रताप का समर्थन करें।

राणा गुरजीत ने कांग्रेस के चारों नेताओं को कपूरथला आकर उनके खिलाफ चुनाव प्रचार करने की चुनौती दी है, जहां से वह कांग्रेस के टिकट पर दोबारा विधानसभा में पहुंचने की जुगत में हैं। यह पूछे जाने पर कि चीमा के खिलाफ प्रचार करने को लेकर पार्टी आलाकमान की ओर से क्या कोई कार्रवाई हुई है, राणा ने कहा कि इस मामले मे अब तक उन्हें कारण बताओ नोटिस नहीं मिला है।

उन्होंने दावा किया कि वह धन शोधन के एक मामले में पिछले साल सुखपाल सिंह खैरा के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस से खैरा को निकालने और भुलत्थ निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बदलने के लिए सोनिया गांधी को पत्र लिखने जा रहे हैं।

सुल्तानपुर लोधी विधानसभा सीट पर से चीमा के खिलाफ इंदर प्रताप के बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ने के निर्णय के बाद कांग्रेस नेताओं ने सोनिया गांधी को पत्र लिखा था। पत्र लिखने वालों में चीमा के अलावा जालंधर उत्तर से विधायक अवतार सिंह जूनियर, फगवाड़ा विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल और पूर्व विधायक सुखपाल सिंह खैरा शामिल हैं। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022पंजाब विधानसभा चुनावकांग्रेससोनिया गाँधीराहुल गांधीचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी