लाइव न्यूज़ :

Punjab Election 2022: सीएम चरणजीत सिंह चन्नी सहित कई मंत्री पीछे, चमकौर साहिब और भदौड़ से हार सकते हैं मुख्यमंत्री!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 10, 2022 14:11 IST

Punjab Election 2022: मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब और भदौड़ दोनों विधानसभा सीटों पर पीछे चल रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचन्नी के अधिकतर मंत्री भी अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र में पीछे चल रहे हैं।अमृतसर पश्चिम पर राज कुमार वरका ‘आप’ के जसबीर सिंह संधू से पीछे चल रहे हैं।अमरिंदर सिंह राजा वारिंग शिअद के हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों से पीछे चल रहे थे।

Punjab Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना के दोपहर 12 बजे तक के रुझान में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और उनके मंत्रिमंडल के अधिकतर सदस्य अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में पीछे चल रहे हैं।

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब और भदौड़ दोनों विधानसभा सीटों पर पीछे चल रहे हैं। चमकौर साहिब सीट पर आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार चरणजीत सिंह और भदौड़ सीट पर ‘आप’ के लाभ सिंह उगोके आगे चल रहे हैं। चन्नी के अधिकतर मंत्री भी अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र में पीछे चल रहे हैं।

अमृतसर केन्‍द्रीय सीट पर मंत्री ओम प्रकाश सोनी ‘आप’ के अजय गुप्ता से पीछे चल रहे हैं, जबकि अमृतसर पश्चिम पर राज कुमार वरका ‘आप’ के जसबीर सिंह संधू से पीछे चल रहे हैं। मनप्रीत सिंह बादल बठिंडा नगर सीट पर ‘आप’ के जगरूप सिंह गिल से पीछे चल रहे हैं, जबकि गिद्ड़बाहा सीट पर अमरिंदर सिंह राजा वारिंग शिअद के हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों से पीछे चल रहे थे।

संगरूर सीट पर मंत्री विजय इंदर सिंगला ‘आप’ की नरिन्दर कौर भराज से पीछे चल रहे हैं। वहीं, परगट सिंह जालंधर छावनी सीट पर ‘आप’ के सुरिंदर सिंह सोढ़ी से, जबकि लुधियाना पश्चिम सीट पर भारत भूषण आशु ‘आप’ के उम्मीदवार गुरप्रीत बस्सी गोगी से पीछे चल रहे हैं। इनके अलावा, रज़िया सुल्ताना, संगत सिंह गिलज़ियान, राणा गुरजीत सिंह, सुखजिंदर सिंह रंधावा और तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा भी अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में पीछे चल रहे हैं। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022Charanjit Singh Channiकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?