लाइव न्यूज़ :

बजरंग दल से जुड़े मामले में मल्लिकार्जुन खड़गे को कोर्ट से समन, अदालत ने 10 जुलाई को तलब किया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 15, 2023 13:23 IST

कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान बजरंग दल पर की गई बयानबाजी के मामले में संगरूर की एक जिला अदालत ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को समन भेजा है। उन पर हिंदू सुरक्षा परिषद बजरंग दल हिंद के संस्थापक के हितेश भारद्वाज ने 100 करोड़ के मानहानि का केस किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे नई मुश्किल मेंसंगरूर की एक जिला अदालत ने उन्हें समन भेजा हैबजरंग दल से जुड़े मामले में 100 करोड़ रुपये की मानहनि का केस किया गया है

नई दिल्ली: पंजाब के संगरूर की एक जिला अदालत ने कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को समन जारी किया है। खड़गे पर हिंदू सुरक्षा परिषद बजरंग दल हिंद के संस्थापक  हितेश भारद्वाज ने 100 करोड़ के मानहानि का केस किया है।  संघ से संबद्ध विश्व हिंदू परिषद की युवा शाखा बजरंग दल के प्रमुख का आरोप है कि प्रतिबंधित इस्लामिक संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से साथ बजरंग दल की तुलना करने से संगठन की छवि को नुकसान पहुंचा है। 

याचिकाकर्ता ने कहा कि हाल ही में संपन्न कर्नाटक विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में बजरंग दल की तुलना "सिमी और अल-कायदा जैसे राष्ट्र-विरोधी संगठनों" से की थी। इस मामले में सिविल जज (सीनियर डिवीजन) रमनदीप कौर की अदालत ने खड़गे को 10 जुलाई को तलब किया है।

खड़गे के खिलाफ मानहानि का केस करने वाले भारद्वाज ने कहा, "जब मैंने पाया कि घोषणापत्र के पेज नंबर 10 पर कांग्रेस ने बजरंग दल की तुलना देशद्रोही संगठनों से की है और चुनाव जीतने पर इसे प्रतिबंधित करने का वादा किया है, तो मैं गुरुवार को अदालत चला गया।"

दरअसल कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनावों के दौरान अपने घोषणा पत्र में कहा था कि सत्ता में आने के बाद बजरंग दल और  पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) जैसे संगठनों पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। इस घोषणा पर खूब सियासी बयानबाजी भी हुई थी। भाजपा ने इसे सीधे बजरंग बली के अपमान से जोड़ा था।  खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभाओं के दौरान कांग्रेस पर बजरंग बली का अपमान करने का आरोप लगाया।

हालांकि कर्नाटक में कांग्रेस का ये दांव सफल भी हुआ। पार्टी ने चुनावों में प्रचंड बहुमत हासिल किया। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 224 सीटों में से 135 सीटों पर जीत दर्ज की। भारतीय जनता पार्टी, जो राज्य में सत्ता में थी, ने 65 सीटों पर जीत हासिल की। पिछले चुनाव में किंगमेकर की भूमिका में रही जनता दल (सेक्युलर) महज 19 सीटों पर सिमट कर रह गई। 

बता दें कि कर्नाटक के नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायकों ने रविवार, 14 मई को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को विधायक दल का नेता चुनने के लिए अधिकृत कर दिया। कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की रविवार, 14 मई की  शाम एक निजी होटल में हुई बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर पार्टी अध्यक्ष को विधायक दल का नेता चुनने का अधिकार दिया गया, जो कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री बनेगा। 

टॅग्स :मल्लिकार्जुन खड़गेकांग्रेसBJPबजरंग दलकोर्टपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप