लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल की सुरक्षा बढ़ाने की पंजाब पुलिस की मांग को दिल्ली पुलिस ने खारिज किया, पत्र लिख खालिस्तान से खतरा बताया था

By विशाल कुमार | Updated: May 15, 2022 11:21 IST

दिल्ली पुलिस ने एक बयान जारी कर कहा कि इस संबंध में पंजाब पुलिस से एक पत्र प्राप्त हुआ था और इसे गृह मंत्रालय को भेजा गया था। एमएचए ने इस विचार से सहमति व्यक्त की है कि दिल्ली पुलिस जेड प्लस सुरक्षा श्रेणी के अनुसार मुख्यमंत्री को सुरक्षा कवर प्रदान करना जारी रखेगी।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस ने कहा कि जेड प्लस श्रेणी के तहत केजरीवाल के पास पहले से ही उच्चतम स्तर की सुरक्षा है।दिल्ली पुलिस ने एक बयान जारी कर कहा कि इस संबंध में पंजाब पुलिस से एक पत्र प्राप्त हुआ था।गृह मंत्रालय ने इस मामले पर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया।

नई दिल्ली: पंजाब पुलिस ने दिल्ली पुलिस को खालिस्तानी तत्वों से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बढ़ते खतरे के बारे में लिखा है। पंजाब पुलिस ने अपने पत्र में आम आदमी पार्टी के संयोजक को अतिरिक्त सुरक्षा कवर प्रदान करने का प्रस्ताव दिया जिसे दिल्ली पुलिस ने खारिज कर दिया। अधिकारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने शनिवार को कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा स्वीकृत जेड प्लस श्रेणी के तहत केजरीवाल के पास पहले से ही उच्चतम स्तर की सुरक्षा है।

दिल्ली पुलिस ने एक बयान जारी कर कहा कि इस संबंध में पंजाब पुलिस से एक पत्र प्राप्त हुआ था और इसे विधिवत एमएचए (गृह मंत्रालय) को भेजा गया था। एमएचए ने इस विचार से सहमति व्यक्त की है कि दिल्ली पुलिस जेड प्लस सुरक्षा श्रेणी के अनुसार मुख्यमंत्री को सुरक्षा कवर प्रदान करना जारी रखेगी।

उन्होंने आगे कहा कि इसके अलावा, यदि पंजाब पुलिस के पास कोई प्रासंगिक खुफिया इनपुट है, तो इसे तुरंत दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के साथ मूल्यांकन और आगे की कार्रवाई के लिए साझा किया जा सकता है।

गृह मंत्रालय ने इस मामले पर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया।

एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री के लिए दिल्ली पुलिस की सुरक्षा में पर्याप्त संख्या में जवान हैं। प्रत्येक वीआईपी के लिए खतरे का आकलन नियमित आधार पर किया जाता है। अगर जरूरत पड़ी तो हम सुरक्षा को और बढ़ाएंगे।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक ने कोई जवाब नहीं दिया। वहीं, पंजाब पुलिस के एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर पुष्टि की कि केजरीवाल को धमकी के बारे में दिल्ली पुलिस को एक पत्र भेजा गया था। उन्होंने यह नहीं बताया कि यह कब लिखा गया था।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालदिल्ली पुलिसPunjab PoliceUnion Home Ministry
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?