लाइव न्यूज़ :

बिजली बिल नहीं भरने वाले 53 लाख परिवारों का बकाया माफ, सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने की घोषणा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 29, 2021 15:30 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने किसान आंदोलन का पूरा समर्थन किया और कहा कि केंद्र सरकार को तीनों कृषि कानून वापस लेने चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देशहरी क्षेत्रों में 150 गज या 200 वर्ग गज तक मकानों के लिए पानी एवं सीवेज का कोई शुल्क नहीं होगा।सरकार बिजली बिल की दर में कम करेगी।कांग्रेस पंजाब में किसी तरह का माफिया नहीं चाहती।

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बड़ी घोषणा करते हुए बुधवार को कहा कि राज्य में 2 किलोवाट बिजली की खपत करने वाले 53 लाख लोगों का बकाया सरकार माफ कर देगी।

सीएम चन्नी ने कहा कि बकाया भुगतान न करने के कारण जिन लोगों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए हैं, उन्हें बिना किसी शुल्क के बहाल कर दिया जाएगा। मैं पंजाब के गांवों में नियमित रूप से जाता रहा हूं और बिजली एक बड़ा मुद्दा है। अत्यधिक बिलों का भुगतान न करने के कारण, कई घरों के मीटर काट दिए गए।

पंजाब सरकार उन 53 लाख परिवारों के बिलों का भुगतान करेगी जो बिजली बिलों का भुगतान नहीं कर सकते हैं। 75-80% उपभोक्ता 2 किलोवाट श्रेणी के अंतर्गत आते हैं। उनके पिछले बिल का ध्यान रखा जाएगा। काटे गए बिजली कनेक्शन को फिर से स्थापित किया जाएगा।

पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि सरकार पंचायत के सहयोग से प्रखंड स्तर पर कमेटी बना रही है। हमारी समिति उन लोगों से फॉर्म भरवाएगी, जिनके बिल बकाया हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में बहुत जल्द रेत माफिया खत्म हो जाएगा, इसके लिए हम नई नीति लेकर आ रहे हैं।

चन्नी ने केन्द्र से कृषि कानूनों को वापस लेने को कहा

 पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मंगलवार को केन्द्र से अनुरोध किया कि वह अपने विवादित कृषि कानूनों को तुरंत वापस ले और कहा कि उनकी सरकार इन्हें खारिज करने के लिए जल्दी ही पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाएगी।

सरकार द्वारा जारी बयान के अनुसार, चन्नी ने कहा कि उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से कानूनों का खारिज करने को कहा था लेकिन उस वक्त मंत्रिमंडल ने उन्हें अपने विवेक से फैसला लेने को अधिकृत किया था।

हालांकि, उन्होंने इन ‘‘कठोर’’ कानूनों को खारिज करने के स्थान पर संशोधित विधेयक लाने का फैसला लिया। चन्नी ने कहा कि उनकी सरकार पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाएगी और ‘किसान विरोधी’ कानूनों को खारिज करेगी।

टॅग्स :Charanjit Singh Channiपंजाब कांग्रेसनवजोत सिंह सिद्धूकांग्रेसअमरिंदर सिंहAmarinder Singh
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष