लाइव न्यूज़ :

'यूपी-बिहार के भैया को पंजाब में नहीं घुसने दें', चरणजीत सिंह चन्नी के बयान पर प्रियंका गांधी की ताली, भाजपा-आप ने साधा निशाना

By विनीत कुमार | Updated: February 16, 2022 15:13 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बिहार और यूपी को लेकर दिए गए बयान पर विवाद मच गया है। चन्नी ने जब ये बयान दिया तो वहां प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं। अब भाजपा और आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम चरणजीत सिंह चन्नी के भैया वाले बयान पर शुरू हुआ सियासी घमासान। अरविंद केजरीवाल ने चन्नी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह बहुत ही शर्मनाक है।भाजपा ने पूछा कि क्या इसी तरह लड़ाकर कांग्रेस यूपी और देश का विकास करना चाहती है?

अमृतसर: पंजाब में 20 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के एक बयान पर विवाद मच गया है। भाजपा और आम आदमी पार्टी ने चन्नी के इस बयान को लेकर ऐतराज जताते हुए इसे यूपी और बिहार के लोगों का अपमान बताया है। 

दरअसल चन्नी ने एक रोड शो में बिहार और यूपी के लोगों को नहीं घुसने देने की बात कही थी। उन्होंने बिहार-यूपी के लोगों को 'भैया' कहकर संबोधित किया। चन्नी के इस बयान के दौरान प्रियंका गांधी भी वहां मौजूद थी और हंसते हुए तालियां बजाती नजर आईं। इसे लेकर भाजपा ने निशाना साधते हुए कहा है कि क्या कांग्रेस ऐसे लोगों को आपस में लड़ाकर यूपी और देश का विकास करेगी। 

चन्नी ने बिहार-यूपी पर क्या कहा, जिसे लेकर मचा विवाद

प्रियंका गांधी 15 फरवरी को पंजाब के रूपनगर में चुनाव प्रचार के लिए पहुंची थीं। इसी दौरान चन्नी ने बिहार और यूपी का जिक्र कर दिया, जिसे लेकर विवाद मच गया है। चन्नी ने कहा, 'प्रियंका गांधी पंजाबियों की बहू हैं, पंजाबन हैं, पूरी ताकत से एक तरफ हो जाओ पंजाबियो... यूपी के, बिहार के, दिल्ली के भइया जो पंजाब में आकर राज करना चाहते हैं उन्हें घुसने नहीं देंगे।' चन्नी के इस बयान के दौरान वहीं मौजूद प्रियंका गांधी मुस्कुराती और ताली बजाती नजर आईं।

आम आदमी पार्टी और भाजपा ने साधा निशाना

सीएम चन्नी के 'यूपी, बिहार के भइया' वाले बयान पर आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह बहुत ही शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्तिगत या विशेष समुदाय को निशाना बनाकर की गई टिप्पणी की कड़ी निंदा की जानी चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि प्रियंका गांधी भी यूपी से ताल्लुक रखती हैं तो वह भी एक 'भइया' हुईं।

वहीं, भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने लिखा, 'मंच से पंजाब के मुख्यमंत्री यूपी, बिहार वालों को अपमानित करते हैं और प्रियंका वाड्रा बगल में खड़े होकर हंस रही हैं, तालियां बजा रही हैं…ऐसे करेगी कांग्रेस यूपी और देश का विकास? लोगों को आपस में लड़ा कर?'

भाजपा की मीडिया पैनलिस्ट चारू प्रज्ञा ने लिखा, 'तो यूपी में लड़की हूं लड़ सकती है और पंजाब में यह हो गया -यूपी के भइया को बाहर भगाओ। चन्नी ने जो कहा कि वह शर्मनाक है। इस पर हंसना और उत्साह बढ़ाना और भी खराब। ये दिखाता है कि वे केवल आपकों बांटना और राज करना चाहते हैं।'

गौरतलब है कि पंजाब में सभी 117 विधानसभा सीटों के लिए 20 फरवरी को मतदान होना है। कांग्रेस ने चन्नी को अपना सीएम उम्मीदवार बनाया है। वहीं आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान को सीएम चेहरा घोषित किया है।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022पंजाब विधानसभा चुनावCharanjit Singh Channiप्रियंका गांधीकांग्रेसआम आदमी पार्टीअरविंद केजरीवालभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप