पंजाब के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता मोहिंदर सिंह गिल के निधन पर शोक व्यक्त किया

By भाषा | Published: November 17, 2020 06:59 PM2020-11-17T18:59:45+5:302020-11-17T18:59:45+5:30

Punjab Chief Minister condoles death of Congress leader Mohinder Singh Gill | पंजाब के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता मोहिंदर सिंह गिल के निधन पर शोक व्यक्त किया

पंजाब के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता मोहिंदर सिंह गिल के निधन पर शोक व्यक्त किया

चंडीगढ़, 17 नवंबर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व कृषि मंत्री मोहिंदर सिंह गिल (85) के निधन पर शोक व्यक्त किया है। गिल का मंगलवार को निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार थे।

अपने शोक संदेश में, मुख्यमंत्री ने गिल को एक बहुआयामी व्यक्तित्व, एक शालीन राजनेता और एक बेहतरीन इंसान के रूप में वर्णित किया, जिन्होंने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में पार्टी के जनाधार को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर लगातार काम किया।

मुख्यमंत्री ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि गिल के निधन से राजनीतिक क्षेत्र में एक शून्य पैदा हो गया है जिसे भर पाना मुश्किल है।

गिल 1971 से 1977 तक सांसद रहे और 1976 से 1979 तक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहे थे।

वह 1967 में फिरोजपुर कैंट से और 1992 में बानूर से विधायक चुने गए थे।

आधिकारिक बयान में कहा गया कि दिवंगत नेता के सम्मान में पंजाब सरकार ने मंगलवार को दिन के बाकी समय के लिए अपने कार्यालयों, बोर्डों, निगमों और शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Punjab Chief Minister condoles death of Congress leader Mohinder Singh Gill

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे