लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई पंजाब में देती है आतंकवाद को बढ़ावा: सीएम अमरिंदर सिंह

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: March 22, 2018 16:03 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का यह बयान उन रिपोर्ट्स के बाद आया जिसमें सिख नौजवानों के आईएसआई में शामिल होने की बात कही जा रही है।

Open in App

अमृतसर, 22 मार्च।  पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई में सिख समुदाय के युवाओं को ट्रेनिंग दिए जाने की रिपोर्ट पर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा है कि इसमें कुछ नया नहीं है। ये एक पाकिस्तानी आतंकी संगठन है जिसका इस्तेमाल पाकिस्तान भारत के खिलाफ कर रहा है। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक संसदीय समिति को अपनी रिपोर्ट में बताया है कि पाकिस्तान में आईएसआई के ठिकानों पर सिख युवाओं को ट्रेनिंग दी जा रही है, ताकि वे भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे सकें। इसके अलावा, कनाडा और अन्य जगहों पर बसे सिख युवाओं को भी भारत के खिलाफ भड़काया जा रहा है। केंद्रीय गृह सचिव के नेतृत्व में गृह मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों ने वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी की अगुवाई वाली आकलन समिति को यह भी बताया कि आतंकी संगठन इंटरनेट और सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर युवाओं को भड़का रहे हैं, उन्हें कट्टर व जेहादी बना रहे हैं।

इसके अलावा पंजाब सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इराक में ISIS द्वारा मारे गए पंजाब के 24 भारतीय के मृत अवशेषों को वापिस लाने के लिए विदेश राज्य मंत्री वी के सिंह से चर्चा की है। वह पहले ही इस मुद्दे पर केन्द्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को पत्र लिख चुके हैं और  उनसे फोन पर बात भी की थी। 

उन्होंने मीडिया से कहा कि वी के सिंह ने उनसे कहा है कि मारे गए लागों के मृत अवशेषों को भारत पहुंचने में लगभग एक सप्ताह का समय लग जाएगा। मारे गये लोगों के मृत अवशेषों के ताबुत की अमृतसर में पहुंचने की संभावना है क्योंकि इनमें से अधिकतर लोग पंजाब के माझा और दोआबा क्षेत्रों के रहने वाले थे। 

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि उनकी सरकार मृतकों के पारिवारिक सदस्यों के लिए रोजग़ार ढूंठने का यत्न करेगी और इन पीडि़त परिवारों को पहले ही दी जा रही 20 हजार रुपए की मुआवजा राशि मिलनी जारी रहेगी।

टॅग्स :पंजाब समाचारकैप्टन अमरिंदर सिंहआईएसआईएस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टISIS मॉड्यूल से जुड़ा BDS का छात्र! यूपी ATS ने 19 वर्षीय लड़के को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला?

विश्वरोपा पेड़ बबूल का, आम कहां से होए!

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

विश्वOperation Hawkeye Strike: अमेरिका ने सीरिया में ISIS के ठिकानों को बनाया निशाना, ऑपरेशन हॉकआई के तहत दिया करारा जवाब

विश्वFBI Disrupted Attack: नए साल पर अमेरिका में होने वाला था आतंकी हमला, FBI ने साजिश को किया नाकाम, जानें कैसे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील