लाइव न्यूज़ :

पंजाब: CM अमरिंदर सिंह बोले, राज्य में कोरोना का कम्युनिटी ट्रांसफर शुरू, सितंबर तक वायरस की चपेट में आ सकते हैं प्रदेश के 58% लोग

By अनुराग आनंद | Updated: April 10, 2020 16:09 IST

पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह ने कहा कि भारतीय वैज्ञानिकों और चिकित्सा चिकित्सकों द्वारा जो आंकड़े मुझे दिए गए हैं, उसमें बताया गया है कि भारत के 80-85% लोग संक्रमित हो सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन को खोलने पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा, 'हम इसे चरणबद्ध तरीके से कर रहे हैं।सीएम अमरिंदर सिंह ने कहा कि लोग मंडी में जाएं तो सोशल डिस्टेंसिंग बरकरार रहे, इसलिए हमने मंडियों की संख्या बढ़ाई है।

नई दिल्ली:पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह ने कहा कि प्रदेश में कोरोना वायरस का कम्युनिटी ट्रांसफर शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा, 'अब चिंता की बात ये है कि हम एक ऐसे मुकाम पर हैं, जहां ऐसे लोग भी संक्रमित हुए हैं जिनका कोई यात्रा का इतिहास नहीं है। मुख्यमंत्री ने बताया कि कोरोना के जो 27 मामले सामने आए हैं उनमें से अधिकतर कम्युनिटी ट्रांसफर के मामले हैं। उनका कोई यात्रा इतिहास नहीं है और यही हमारी चिंता है।

सीएम ने कहा कि यही कारण है कि हमें लॉकडाउन को बढ़ाने के लिए बहुत सोच-समझकर कदम उठा रहे हैं। किसानों को खेत में जाना होगा, हम सुनिश्चित कर रहे हैं कि जब वे मंडी में जाएं तो सोशल डिस्टेंसिंग बरकरार रहे, इसलिए हमने मंडियों की संख्या बढ़ाई है। पुलिस और गार्ड ध्यान देंगे कि सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन हो।

इसके साथ ही पंजाब के सीएम ने कहा कि भारतीय वैज्ञानिकों और चिकित्सा चिकित्सकों द्वारा जो आंकड़े मुझे दिए गए हैं, उसमें बताया गया है कि भारत के 80-85% लोग संक्रमित हो सकते हैं, यदि ये आंकड़े सही हैं तो वे भयावह आंकड़े हैं। इसके साथ ही सीएम ने कहा कि पंजाब में सितंबर के मध्य तक 58 प्रतिशत आबादी कोरोना से संक्रमित हो सकती है। 

लॉकडाउन को खोलने पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा, 'हम इसे चरणबद्ध तरीके से कर रहे हैं। हम जिलेवार उन किसानों को पास दे रहे हैं, जिनके पास 185 टन गेहूं खेत में है। यह एक प्रमुख ऑपरेशन है। यह एक गांव से दूसरे गांव तक होगा। हम भंडारण के लिए भी तैयार हैं, हमारे गोदाम अभी भी गेहूं को स्टोर करने के लिए खाली नहीं हैं। लेकिन, केंद्र के साथ मिलकर जितना ज्यादा हो पा रहा है हम इसपर काम कर रहे हैं।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा, 'हमें उम्मीद है कि निश्चित रूप से एक दवा होगी जो आएगी। राज्य में अधिकांश मामले वो हैं जिनका विदेश यात्रा का इतिहास है। यह चरण अब महत्वपूर्ण होने जा रहा है। पंजाब रबी की फसल की कटाई के लिए केवल किसानों के वास्ते लॉकडाउन से जिले के आधार पर राहत की अनुमति देगा। हमने 1800 से बढ़ाकर 3200 मंडियां कर दी हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियापंजाबअमरिंदर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील