लाइव न्यूज़ :

पंजाब: चरणजीत अटवाल का अकाली दल से इस्तीफा, बेटे के भाजपा में शामिल होने और जालंधर उपचुनाव से बेजीपी प्रत्याशी बनने पर छोड़ा पार्टी

By भाषा | Updated: April 20, 2023 08:08 IST

अकाली दल छोड़ने पर बोलते हुए चरणजीत सिंह ने कहा है कि "मैंने शिरोमणि अकाली दल को पत्र लिखा है कि मैंने आज पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य जिम्मेदारियों का परित्याग कर दिया है। मैंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि मेरे बेटों-इंदर इकबाल सिंह और जसजीत सिंह तथा मेरे भतीजे सुखजिंदरजीत सिंह ने अकाली दल छोड़ दिया तथा भाजपा में शामिल हो गए हैं।"

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष चरणजीत सिंह ने अकाली दल से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह इस्तीफा ‘नैतिक आधार’ पर दिया है। इससे पहले चरणजीत सिंह के बेटे और अन्य परिवार वालों ने भाजपा को ज्वाइन किया था।

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष चरणजीत सिंह अटवाल ने अपने बेटे इंदर इकबाल अटवाल के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के कुछ दिनों बाद बुधवार को शिरोमणि अकाली दल की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। भाजपा ने इंदर इकबाल सिंह अटवाल को पंजाब में जालंधर संसदीय सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया है। 

किस कारण चरणजीत सिंह ने दिया है इस्तीफा

बता दें कि चरणजीत सिंह अटवाल 2004 से 2009 तक लोकसभा के उपाध्यक्ष थे और एक समय उन्हें पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का करीबी माना जाता था। चरणजीत (86) ने कहा कि उन्होंने अपने बेटे और परिवार के अन्य सदस्यों के भाजपा में शामिल होने के बाद ‘‘नैतिक आधार’’ पर अकाली दल से इस्तीफा दे दिया है। 

इस्तीफे पर क्या बोले चरणजीत सिंह

इस पर बोलते हुए चरणजीत सिंह ने कहा है कि "मैंने शिरोमणि अकाली दल को पत्र लिखा है कि मैंने आज पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य जिम्मेदारियों का परित्याग कर दिया है। मैंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि मेरे बेटों-इंदर इकबाल सिंह और जसजीत सिंह तथा मेरे भतीजे सुखजिंदरजीत सिंह ने अकाली दल छोड़ दिया तथा भाजपा में शामिल हो गए हैं।" 

‘‘नैतिक आधार’’ से छोड़ रहा अकाली दल- सिंह

सिंह ने आगे कहा है कि ‘‘दूसरी बात यह है कि मेरा बड़ा बेटा इंदर इकबाल सिंह जालंधर लोकसभा उपचुनाव भाजपा उम्मीदवार के तौर पर लड़ रहा है। ऐसे में नैतिक रूप से मुझे लगता है कि अकाली दल को छोड़ना जरूरी है।’’ गौरतलब है कि जालंधर संसदीय सीट के लिए मतदान 10 मई को होगा, जबकि मतों की गिनती 13 मई को होगी। 

 

टॅग्स :पंजाबAkali DalBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर