लाइव न्यूज़ :

Punjab Cabinet Expansion: सांसद से विधायक बनते ही तोहफा?, मान सरकार में मंत्री बनेंगे संजीव अरोड़ा, आज शपथ ग्रहण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 3, 2025 11:16 IST

Punjab Cabinet Expansion: संजीव अरोड़ा 19 जून को लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु को 10,637 मतों से हराकर विधायक चुने गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देआप विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के जनवरी में निधन के बाद उपचुनाव की जरूरत उत्पन्न हुई थी।उद्योगपति अरोड़ा ने मंगलवार को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया।पंजाब मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत 16 मंत्री हैं। मंत्रिमंडल में 18 मंत्री हो सकते हैं।

चंडीगढ़ः पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार का बृहस्पतिवार को मंत्रिमंडल विस्तार हो रहा है। लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट के नवनिर्वाचित विधायक संजीव अरोड़ा को मंत्री बनाया जाएगा। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया बृहस्पतिवार दोपहर राजभवन में एक समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। अरोड़ा 19 जून को लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु को 10,637 मतों से हराकर विधायक चुने गए थे।

आप विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के जनवरी में निधन के बाद इस उपचुनाव की जरूरत उत्पन्न हुई थी। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उपचुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि अगर अरोड़ा विधायक चुने गए तो उन्हें मंत्री बनाया जाएगा। उद्योगपति अरोड़ा ने मंगलवार को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया।

फिलहाल पंजाब मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत 16 मंत्री हैं। मंत्रिमंडल में 18 मंत्री हो सकते हैं। आप सरकार ने अपना आखिरी मंत्रिमंडल फेरबदल पिछले साल सितंबर में किया था, जब उसने चार मंत्रियों को हटाने के बाद पांच नये मंत्री शामिल किए थे। अरोड़ा ने उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

पहली बार सांसद बने अरोड़ा 10 अप्रैल 2022 को पंजाब से राज्यसभा के लिए चुने गए थे और उनका कार्यकाल 9 अप्रैल 2028 तक था। अब ‘आप’ के लिए पंजाब में सत्तारूढ़ पार्टी से किसी और को राज्यसभा में नामित करने का रास्ता साफ हो गया है। ‘आप’ प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने इस बात से इनकार किया है कि वह संसद के उच्च सदन की सदस्यता हासिल करने की दौड़ में शामिल हैं।

केजरीवाल के राज्यसभा में जाने को लेकर पिछले कुछ समय से अटकलें लगाई जा रही थीं। अरोड़ा को शनिवार को पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान ने शपथ दिलाई। इस मौके पर ‘आप’ के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, ‘आप’ प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और विधायक बुद्ध राम मौजूद थे।

टॅग्स :Aam Aadmi Partyभगवंत मानBhagwant Mann
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?