लाइव न्यूज़ :

पंजाब: बसपा ने केंद्र के कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया

By भाषा | Updated: July 27, 2021 19:15 IST

Open in App

नवांशहर, 27 जुलाई बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने मंगलवार को यहां केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन किया और उनकी वापसी की मांग करते हुए केंद्र सरकार को “किसान विरोधी” व “अल्पसंख्यक विरोधी” बताया।

बसपा की पंजाब इकाई के अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने यहां अंबेडकर चौक से उपायुक्त कार्यालय तक मार्च निकाला। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए गढ़ी ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर “किसान विरोधी” और “अल्पसंख्यक विरोधी” होने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, “देश के सामने विभिन्न मुद्दों को लेकर मौजूदा भाजपा सरकार का रुख कुंभकरण से भी बुरा है जो छह महीने सोता था तो छह महीने जगता भी था।” गढ़ी ने कहा, “केंद्र सरकार को जगाने के लिए बसपा पंजाब की सड़कों पर उतरी है।”

केंद्र के तीन विवादास्पद कृषि कानूनों की वापसी की मांग को लेकर किसान पिछले साल नवंबर से दिल्ली की सीमा पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इन प्रदर्शनकारी किसानों में से अधिकतर हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश से हैं। वहीं सरकार इन नए कृषि कानूनों को किसानों के हित में बता रही है।

किसान फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी के लिये नए कानून की भी मांग कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos