पंजाब: विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद भगवंत मान सरकार बनाने का आज पेश करेंगे दावा, राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से करेंगे मुलाकात

By अनिल शर्मा | Published: March 12, 2022 06:53 AM2022-03-12T06:53:47+5:302022-03-12T06:57:26+5:30

भगवंत मान यहां मोहाली में शुक्रवार को आप विधायकों की बैठक में पार्टी के विधायक दल के नेता चुने गये हैं। वह, शनिवार को सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

Punjab Bhagwant Mann will stake claim to form government meet today Governor Banwarilal Purohit | पंजाब: विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद भगवंत मान सरकार बनाने का आज पेश करेंगे दावा, राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से करेंगे मुलाकात

पंजाब: विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद भगवंत मान सरकार बनाने का आज पेश करेंगे दावा, राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से करेंगे मुलाकात

Highlightsआर नेता अमन अरोड़ा ने कहा कि मान शनिवार को राज्यपाल से मुलाकात करके सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे भगवंत मान 16 मार्च को नवांशहर जिले में महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

चंडीगढ़ः पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान शनिवार को राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात कर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। मान यहां मोहाली में शुक्रवार को आप विधायकों की बैठक में पार्टी के विधायक दल के नेता चुने गये हैं। वह, शनिवार को सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। आम आदमी पार्टी के नेता अमन अरोड़ा ने यहां कहा, ‘‘आज यहां विधायक दल की बैठक हुई। हमने औपचारिक रूप से भगवंत मान को अपना नेता चुना है।’’

अमन अरोड़ा ने कहा कि मान शनिवार को राज्यपाल से मुलाकात करके सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। भगवंत मान 16 मार्च को नवांशहर जिले में महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पंजाब में बनने वाली सरकार में मंत्री पद के लिए हरपाल सिंह चीमा, अमन अरोड़ा, बलजिंदर कौर, सरवजीत कौर मनुके, गुरमीत सिंह मीत हेयर, बुद्ध राम, कुंवर विजय प्रताप सिंह, जीवनज्योत कौर और डॉ चरणजीत सिंह समेत आप के कई विधायकों के नाम चर्चा में हैं।

भगवंत मान ने आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपने शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया है। आप की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक रविवार को मान और केजरीवाल दोनों स्वर्ण मंदिर, दुर्गियाणा मंदिर और श्री राम तीरथ मंदिर में दर्शन करेंगे। वे आप की जीत का जश्न मनाने और मतदाताओं को धन्यवाद देने के लिए अमृतसर में एक रोड शो में भी हिस्सा लेंगे। आम आदमी पार्टी ने 117 सदस्यीय विधानसभा में 92 सीटें जीती हैं।

Web Title: Punjab Bhagwant Mann will stake claim to form government meet today Governor Banwarilal Purohit

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे