लाइव न्यूज़ :

मैं यहां किसी नेता से नहीं मिलूंगा, घर खाली करने दिल्ली आया हूं: अमरिंदर सिंह

By विशाल कुमार | Updated: September 28, 2021 17:50 IST

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा मैं यहां कपूरथला का घर खाली करने आया हूं जो कि दिल्ली में पंजाब के मुख्यमंत्री का घर होता है. मैं यहां किसी नेता से नहीं मिलूंगा.

Open in App
ठळक मुद्देकैप्टन ने कहा है कि वह दिल्ली में किसी नेता से मुलाकात नहीं करने जा रहे हैं और अपना सामान लेकर वापस चले जाएंगे.सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहें उड़ने लगी थीं कि वह दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने जा रहे हैं.

नई दिल्ली:पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में जारी उथलपुथल थमने का नाम नहीं ले रहा है. मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह की दिल्ली यात्रा ने जब अफवाहों का बाजार गर्म कर दिया तो कैप्टन ने अब सामने आकर सफाई देने की कोशिश की है.

कैप्टन ने कहा है कि वह दिल्ली में किसी नेता से मुलाकात नहीं करने जा रहे हैं और अपना सामान लेकर वापस चले जाएंगे.

उन्होंने कहा कि यह व्यक्ति (नवजोत सिंह सिद्धू) अस्थिर है. मैं यहां कपूरथला का घर खाली करने आया हूं जो कि दिल्ली में पंजाब के मुख्यमंत्री का घर होता है. मैं यहां किसी नेता से नहीं मिलूंगा. उन्होंने आगे कहा कि मैंने कहा था कि वह (नवजोत सिंह सिद्धू) अस्थिर व्यक्ति है. वह ज्यादा देर तक नहीं रुकेगा और वैसा ही हुआ.

दरअसल, कैप्टन के दिल्ली जाने की खबरों के बीच ही सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहें उड़ने लगी थीं कि वह दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने जा रहे हैं.

बता दें कि, पंजाब की राजनीति में प्रतिद्वंद्वी नवजोत सिंह सिद्धू से लंबे समय तक चली टकराव के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सिर्फ 10 दिन पहले पंजाब का मुख्यमंत्री पद छोड़ा है. 

मुख्यमंत्री का पद छोड़ने के बाद गुस्साए कैप्टन ने यह भी कहा था कि सिद्धू के साथ लड़ाई में कांग्रेस नेतृत्व ने तीन बार उन्हें बेइज्जत किया. उन्होंने सोनिया गांधी को खत लिखकर पूर्व क्रिकेटर को अगले साल होने वाले चुनाव में मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी बनाने के खिलाफ आगाह भी किया था.

वहीं, नवजोत सिंह सिद्धू ने मंगलवार को कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया. कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में सिद्धू ने कहा है कि वह पार्टी की सेवा करना जारी रखेंगे. सिद्धू ने इसी साल जुलाई में पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष का पद संभाला था.

टॅग्स :पंजाबअमरिन्दर सिंहनवजोत सिंह सिद्धूदिल्लीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?