लाइव न्यूज़ :

Punjab Aam Aadmi Party: भगवंत मान की जगह अमन अरोड़ा को कमान?, आखिर अरविंद केजरीवाल ने क्यों किया बदलाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 23, 2024 09:13 IST

Punjab Aam Aadmi Party: विधानसभा की गिद्दरबाहा, डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल (अनुसूचित जाति) और बरनाला सीट पर हाल ही में हुए उपचुनावों के नतीजों से एक दिन पहले यह कदम उठाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमौजूदा विधायकों के लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद ये सीटें खाली हो गयी थीं। चार सीट पर उपचुनाव को मान के लिए एक परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है। मान सरकार ने अपने कार्यकाल के ढाई वर्ष पूरे कर लिए हैं।

Punjab Aam Aadmi Party: पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री अमन अरोड़ा को पार्टी की प्रदेश इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक महीने पहले कहा था कि वह पार्टी की राज्य इकाई के पूर्णकालिक अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए आप नेतृत्व से बात करेंगे, जिसके बाद यह घटनाक्रम सामने आया है। मान ने प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पद से हटने की इच्छा व्यक्त की थी। पंजाब में ‘आप’ का प्रमुख हिंदू चेहरा अरोड़ा पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष होंगे और विधायक अमनशेर सिंह शेरी कलसी इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष होंगे। विधानसभा की गिद्दरबाहा, डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल (अनुसूचित जाति) और बरनाला सीट पर हाल ही में हुए उपचुनावों के नतीजों से एक दिन पहले यह कदम उठाया गया है।

इस वर्ष मौजूदा विधायकों के लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद ये सीटें खाली हो गयी थीं। इन चार सीट पर उपचुनाव को मान के लिए एक परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है। प्रदेश में मान सरकार ने अपने कार्यकाल के ढाई वर्ष पूरे कर लिए हैं। मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “आज (शुक्रवार) मैंने अपने दो करीबी साथियों मंत्री अमन अरोड़ा और विधायक अमनशेर सिंह शेरी कलसी को पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी।

पार्टी ने फैसला किया है कि अमन अरोड़ा पार्टी अध्यक्ष और शेरी कलसी कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर काम करेंगे।” उन्होंने कहा, “मुझे अपने दोनों साथियों पर पूरा भरोसा है कि वे आने वाले समय में पंजाब में पार्टी और संगठन को मजबूत करेंगे और इसे नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।” 

टॅग्स :पंजाबAam Aadmi Partyभगवंत मानअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?