लाइव न्यूज़ :

नरेन्द्र दाभोलकर हत्या केस में पुणे सेशंस कोर्ट ने खारिज की सीबीआई की याचिका, दोनों आरोपियों को भेजा गया जेल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 4, 2019 17:41 IST

नरेंद्र दाभोलकर की 20 अगस्त 2013 की सुबह गोली मार कर हत्या कर दी गई थी. उस समय वह सैर के लिए निकले थे. दाभोलकर ने एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद डॉक्टर बनने की बजाय खुद को सामाजिक कार्यों में लगा दिया.

Open in App
ठळक मुद्देसीबीआई की और कोर्ट में कहा गया कि दोनों आरोपी पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं.नरेंद्र दाभोलकर की 20 अगस्त 2013 की सुबह गोली मार कर हत्या कर दी गई थी.

समाजसेवी नरेन्द्र दाभोलकर हत्याकांड में पुणे सेशंस कोर्ट ने सीबीआई की याचिका खारिज कर दी है.

वकील संजीव पुनालेकर और विक्रम भावे की रिमांड को सीबीआई 14 दिनों के लिए और बढ़ाना चाहती थी लेकिन पुणे सेशंस कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया है और दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया.

इससे पहले सीबीआई के अनुरोध पर दोनों आरोपियों को एडिशनल जज एवी रोटे ने 4 जून तक हिरासत में भेज दिया था. 

सीबीआई की और कोर्ट में कहा गया कि दोनों आरोपी पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं इसलिए रिमांड को बढ़ाया जाए. 

बता दें कि नरेंद्र दाभोलकर की 20 अगस्त 2013 की सुबह गोली मार कर हत्या कर दी गई थी. उस समय वह सैर के लिए निकले थे.

दाभोलकर ने एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद डॉक्टर बनने की बजाय खुद को सामाजिक कार्यों में लगा दिया. 

 

उन्होंने साल 1982 में अंधविश्वास निर्मूलन के लिए आंदोलन शुरू किया और 1989 में महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति की स्थापना की थी.

टॅग्स :सीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं