लाइव न्यूज़ :

पुणे प्रशासन ने भारी बारिश को लेकर लोगों को किया सतर्क, सोमवार को स्कूलों-कॉलेजों को बंद रखने का आदेश

By भाषा | Updated: August 4, 2019 19:37 IST

शहर को जलापूर्ति करने वाले बांधों के जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार बारिश होने के चलते रविवार को मुठा नदी में पानी छोड़े जाने के बाद जिले में निचले इलाकों को सतर्क कर दिया गया है।

Open in App

पुणे में रविवार को भारी बारिश के साथ ही जिला प्रशासन ने एक परामर्श जारी कर लोगों से सतर्क रहने को कहा है। प्रशासन ने यह आशंका भी जताई है कि स्थिति नाजुक हो सकती है। इसके मद्देनजर स्कूलों एवं कॉलेजों को सोमवार को बंद रखने का आदेश दिया है।

शहर को जलापूर्ति करने वाले बांधों के जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार बारिश होने के चलते रविवार को मुठा नदी में पानी छोड़े जाने के बाद जिले में निचले इलाकों को सतर्क कर दिया गया है। जिला कलेक्टर नवल किशोर राम ने कहा है कि बारिश को लेकर यहां और पिंपरी छिंदवाड़ में सोमवार को शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

उन्होंने कहा कि भारी बारिश के चलते बांधों से पानी छोड़े जाने के बाद मुला, मुठा, पावना, भीमा और नीरा नदियां उफान पर हैं। राम ने कहा, ‘‘हमने नागरिकों को एक परामर्श जारी कर अपने घरों से तब तक नहीं निकलने को कहा है, जबतक कि बहुत जरूरी ना हो क्योंकि स्थिति नाजुक हो सकती है।’’

उन्होंने कहा कि जिले के बाढ़ प्रभावित इलाके से अब तक 2000 से 2500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के एक अधिकारी ने बताया कि कामशेट इलाके में एक मकान में फंसे एक परिवार के सात लोगों को बल की एक टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस मकान में पानी भर गया था। खडकवासला बांध से और ज्यादा पानी छोड़े जाने के बाद बालेवाडी, बानेर, औंध, यरवदा, सिंघाद रोड और बोपोडी के निचले इलाके में जल जमाव हो गया है।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि निचले इलाके में रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है। सिंचाई विभाग के मुताबिक, चार बांधों- खडकवासला, पनसेट, वर्सागांव और तेमघर के जलग्रहण क्षेत्र में लगातार बारिश हुई है ।

सिंचाई विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘सभी चारों बांध अधिकतम भंडारण क्षमता से भरे हुए हैं। इसके कारण मुठा नदी में पानी छोड़ा जा रहा है।’ उन्होंने बताया कि रविवार को दिन में ग्यारह बजे के बाद खडकवासला बांध से करीब 35,574 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जलग्रहण क्षेत्र में बारिश होने के कारण तीन बजे 41,756 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि कई इलाके जलमग्न हो चुके हैं और बांध से पानी छोड़े जाने के बाद कई और इलाकों के प्रभावित होने की आशंका है। 

टॅग्स :मुंबई बारिशमौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

कारोबार5 से 6 इंच ताजा बर्फ?, गुलमर्ग में बर्फबारी जारी, पर्यटक खुश और किसान खुशहाल?, ढलान, सड़क और छतों पर बर्फ की चादर

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह