लाइव न्यूज़ :

छुटि्टयां बीच में छोड़ कर सीधे र्मोचे पर पहुंचे थे ब्रिगेडियर हरबीर सिंह

By भाषा | Updated: February 19, 2019 17:35 IST

बिग्रेडियर हरबीर सिंह, अपने घर में छुटि्टयां बिता रहे थे। जब उन्हें मध्यरात्रि में यह जानकारी मिली कि आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन शुरू किया गया है, तो उन्होंने खुद से अपना अवकाश रद्द कर लिया और सेवा में फौरन हाजिर हो गए।

Open in App

भारतीय सेना के जवानों की जांबाजी की एक और मिसाल उस समय देखने को मिली जब जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ शुरू हुए एक अभियान में बिग्रेडियर हरबीर सिंह अपनी छुटि्टयां अधूरी छोड़कर सीधे मोर्चे पर पहुंचे थे। सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

सेना की 15 कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लन ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘जख्मी हुये बिग्रेडियर हरबीर सिंह, अपने घर में छुटि्टयां बिता रहे थे। जब उन्हें मध्यरात्रि में यह जानकारी मिली कि आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन शुरू किया गया है, तो उन्होंने खुद से अपना अवकाश रद्द कर लिया और सेवा में फौरन हाजिर हो गए।"

लेफ्टिनेंट जनरल ढिल्लन संवाददाताओं को उस आपरेशन की जानकारी दे रहे थे, जिसमें जैश के तीन आतंकियों को मार गिराया गया था। ये लोग 14 फरवरी को हुये पुलवामा आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार थे। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गये थे। 

उन्होंने कहा, ‘‘वह (ब्रिगेडियर सिंह) कश्मीर वापस आये और आपरेशन वाली जगह पहुंच गये। उन्होंने अपने जवानों को अग्रणी ढंग से नेतृत्व प्रदान किया। डीआईजी अमित कुमार (वह भी इस कार्रवाई में घायल हुये हैं) भी अपने जवानों को आगे बढ़ कर नेतृत्व प्रदान कर रहे थे। आप इन अधिकारियों के जख्मों को देख सकते हैं। यह दर्शाता है कि हमारे कमांडर आपरेशनों का अग्रणी ढंग से नेतृत्व करते हैं और वे सक्षम हैं कि किसी असैनिक की जान नहीं जाने दें। उन्होंने कहा कि सेना के अधिकारी भविष्य में होने वाले आपरेशनों में भी मोर्चे पर जाकर जवानों को नेतृत्व प्रदान करेंगे। 

सोमवार को पुलवामा जिले के पिंगलान में गोलीबारी में मेजर वीएस ढौंडियाल, सेना के तीन जवान शहीद हो गए थे और डीआईजी कुमार, ब्रिगेडियर सिंह, एक लेफि्टनेंट कर्नल और एक कैप्टन घायल हो गए थे। उन्होंने बताया कि घायलों का हालत स्थिर बनी हुई है और उनका इलाज चल रहा है। इस कार्रवाई में अधिक लोगों की जान चले जाने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘इसकी दो या तीन वजहें हैं। हम नागरिकों को इसकी जद में आने से बचाना चाहते थे। आप जानते ही हैं कि केवल एक ही नागरिक इस दौरान मारा गया।’’ 

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलाजम्मू कश्मीरसीआरपीएफभारतीय सेनासीमा सुरक्षा बल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस