लाइव न्यूज़ :

पुलवामा आतंकी हमले के खिलाफ नेपाल में प्रदर्शन, लोगों ने निकाला कैंडिल मार्च

By भाषा | Updated: February 24, 2019 02:55 IST

नेपाल में भारतीय दूतावास में काम कर रहे कर्मचारियों ने शहीद सैनिकों के परिवार वालों की मदद के लिए अपना एक दिन का वेतन दिया।

Open in App

(शिरीष बी प्रधान) 

पुलवामा आतंकी हमले के विरोध में नेपाल में विभिन्न स्थानों पर शनिवार को प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस हमले में भारतीय सुरक्षा बल के 40 जवान शहीद हो गये थे।अधिकारियों ने बताया कि परसा, मजोत्तरी रूपनदेही और आसपास के अन्य जिलों में सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया, हमले की निंदा की और भारत के साथ एकजुटता व्यक्त की।गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में पाकिस्तान स्थित एक आतंकी समूह जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के 14 फरवरी को किए एक आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गये थे। 

इस बीच नेपाल में भारतीय दूतावास में काम कर रहे कर्मचारियों ने शहीद सैनिकों के परिवार वालों की मदद के लिए अपना एक दिन का वेतन दिया।भारतीय दूतावास के एक कर्मचारी ने बताया, ‘‘हमने अपना कर्तव्य निभाते हुये शहीद होने वाले जवानों के परिवार के सदस्यों को एक दिन का वेतन देने का निर्णय लिया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय दूतावास में इस समय करीब 100 लोग काम कर रहे हैं जिन्होंने योगदान दिया है क्योंकि हमारा दृढ़ता से मानना है कि आतंकवाद को किसी तरीके से उचित नहीं ठहराया जा सकता और हम अपने भारतीय दोस्तों के साथ हैं।’’ शुक्रवार को एक कैंडल लाईट मार्च भी निकाला गया।

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलानेपाल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वKP Oli Arrested: नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन; जानें मामला

विश्वभारत-नेपाल संबंधों के नए आयाम को समझें

विश्वBalen Shah: रैपर, मेयर और प्रधानमंत्री, GenZ के नेतृत्व में हुए विद्रोह ने बालेन शाह को पहुंचाया नेपाल के शीर्ष पद पर

विश्वNepal PM oath: नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री?, राम नवमी के दिन राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने बालेंद्र शाह को दिलाई शपथ

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए