लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने कहा- भारत की बताई 22 लोकेशंस में कहीं टेरर कैंप नहीं, आओ, आकर देख लो

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: March 28, 2019 11:37 IST

Pulwama Attack: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान ने कहा है कि भारत की बताई जगहों में कहीं भी आतंकी कैंप नहीं हैं, भारत चाहे तो आकर मुआयना कर सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलवामा आतंकी हमला: पाकिस्तान ने नकारे भारत के सबूत।पाकिस्तान बोला- भारत की बताई 22 जगहों में कहीं भी आतंकी शिविर नहीं।

Pulwama Attack: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में बीते 14 फरवरी को सीआरपीएफ जवानों पर हुए आतंकी हमले के सबूत भारत ने दुनिया भर को दिखाए हैं और इस हमले की जिम्मेदारी खुद पाक समर्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी लेकिन पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान यह मानने को तैयार नहीं है कि उसकी धरती से आतंकी कैंप चल रहे हैं।

पीटीआई की खबर के मुताबिक पाकिस्तान ने कहा है कि भारत की बताई गई 22 लोकेशंस में से एक भी जगह पर आतंकी शिविर का वजूद नहीं है और भारत द्वारा निवेदन किए जाने पर वह उन जगहों पर उसे जाने देने के लिए भी तैयार है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान ने दावा किया है कि पुलवामा हमले को लेकर 54 लोगों से पूछताछ की जा रही है लेकिन अब तक उनका आतंकियों से कोई लिंक नहीं मिला है।

बता दें कि पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 से ज्यादा जवान शहीद हो गए थे। जैश आतंकी ने करीब साढ़े तीन सौ किलो विस्फोटक से भरी गाड़ी को सीआरपीएफ के काफिले में शामिल एक बस से भिड़ाकर फिदायीन हमला किया था। बाद में इस हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।

भारत ने करीब 72 देशों को इस हमले में पाकिस्तान के शामिल होने के सबूत दिखाकर साधा था और उसके बाद 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक कर जैश आतंकियों के सबसे बड़े कैंप को तबाह कर दिया था।

पाकिस्तान ने अगले दिन जवाब कार्रवाई की थी लेकिन इसमें भी उसे भारतीय वायुसेना से मुंह की खानी पड़ी थी। पाकिस्तान के कब्जे में आए भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को भी उसे चौतरफा दवाब के चलते छोड़ना पड़ा था।

बता दें कि भारत ने सीआरपीएफ कर्मियों पर 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में किए गए आतंकवादी हमले में जैश ए मोहम्मद की संलिप्तता के ‘विशिष्ट ब्यौरों’ और पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठनों के शिविरों के बारे में एक अधिकृत दस्तावेज 'डोजियर' पड़ोसी राष्ट्र को 27 फरवरी को सौंपा था। यह डोजियर पाकिस्तान के कार्यवाहक उच्चायुक्त को सौंपा गया था।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलाइंडियापाकिस्तानजम्मू कश्मीरइमरान खाननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह