लाइव न्यूज़ :

पुलवामा हमला: जम्मू कश्मीर में कर्फ्यू जारी, सेना ने दूसरे दिन किया फ्लैग मार्च

By भाषा | Updated: February 16, 2019 17:05 IST

जम्मू -श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन में भूस्खलन की वजह से श्रीनगर जाने वाले वाहनों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में आगे बढ़ने की इजाजत दे दी गई है।

Open in App

 जम्मू शहर में शनिवार को दूसरे दिन भी कर्फ्यू जारी रहा और सेना ने संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया। पुलवामा में आतंकवादी हमले में 40 सुरक्षा कर्मियों की शाहदत के बाद एक विरोध प्रदर्शन में हिंसा भड़क गई थी।

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू विश्वविद्यालय ने शनिवार को होने वाली सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है और समूच जम्मू क्षेत्र में इंटरनेट सेवा बंद है।

जम्मू -श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन में भूस्खलन की वजह से श्रीनगर जाने वाले वाहनों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में आगे बढ़ने की इजाजत दे दी गई है।

जम्मू-संबा-कठुआ रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक विवेक गुप्ता ने कहा, ‘‘ कर्फ्यू को सख्ती से लागू किया जा रहा है और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है।’’ 

जम्मू के उपायुक्त रमेश कुमार ने कहा कि अधिकारी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और शुक्रवार को लगाए गए कर्फ्यू में ढील पर आज दिन में निर्णय किया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि सेना ने शनिवार को शहर के संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया।

एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पूरे शहर में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की मदद के वास्ते सेना ने शनिवार को हवाई समर्थन के साथ सुरक्षा बलों की नौ और टुकड़ियां तैनात की गई हैं। शुक्रवार को भी सेना की नौ आंतरिक सुरक्षा टुकड़ियां भी तैनात की गई थीं।

जम्मू चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (जेसीसीआई) द्वारा आहूत एक आम हड़ताल में शहर में पाकिस्तान विरोधी प्रदर्शन हुए थे। लोग पुलवामा में हुए आतंकी हमले की निंदा करने के लिए सड़कों पर उतर आए थे और शहीद जवानों के लिए कैंडल मार्च निकाला था।

शुक्रवार को पथराव की घटना में कुछ पुलिस कर्मियों समेत नौ लोग जख्मी हो गए थे और कई गाड़ियों को आग लगा दी गई थी और क्षतिग्रस्त किया गया था।

जेसीसीआई ने हिंसा को ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ बताया था और कहा था, ‘‘ हम बदमाशों को जम्मू में भाईचारे और शांति को बाधित करने नहीं देंगे जहां सभी धर्म के लोग मिलकर रहते हैं।’’ 

इसने कहा था कि बंद का विस्तार नहीं किया जाएगा।

जम्मू विश्वविद्यालय के प्रवक्ता विनय थुसू ने कहा कि शनिवार को होने वाले सभी तरह की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि इम्तिहान की नई तारीख को बाद में अधिसूचित किया जाएगा।

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलाजम्मू कश्मीरसीआरपीएफ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?