लाइव न्यूज़ :

इस युवक ने दी अनूठी श्रद्धांजलि, अपनी पीठ पर गुदवाए 71 शहीदों के नाम

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: February 19, 2019 15:52 IST

14 फरवरी को दोपहर करीब 3 बजे सीआरपीएफ के 2,500 से अधिक जवान 78 वाहनों के काफिले में यात्रा कर रहे थे। इस दौरान श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर दक्षिण कश्मीर के अवंतीपुरा के लातूमोड़ में आतंकियों घात लगाकर जवानों पर हमला किया था।

Open in App

बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ निवासी एक युवक ने शहीदों को अनूठी श्रद्धांजलि देते हुए अपने शरीर पर 71 शहीदों के नाम गुदवाए। श्रीडूंगरगढ़ के रहने वाले गोपाल सहारण ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों सहित कुल 71 शहीदों के नाम अपने शरीर पर गुदवाए हैं।

भगतसिंह यूथ ब्रिगेड से जुड़े गोपाल सहारण ने बताया कि गत 14 फरवरी को कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए भीषण आतंकी हमले में करीब 40 जवान शहीद हो गए। गोपाल ने कहा ‘‘उन शहीदों के सम्मान में मैंने अपने शरीर पर 71 शहीदों के नाम गुदवाए है ताकि आम जन और आने वाली पीढ़ियों के लिए शहीदों का मान सम्मान और बढ़े तथा वे इनसे प्रेरणा ले सकें।’’ 

बता दें कि 14 फरवरी को दोपहर करीब 3 बजे सीआरपीएफ के 2,500 से अधिक जवान 78 वाहनों के काफिले में यात्रा कर रहे थे। इस दौरान श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर दक्षिण कश्मीर के अवंतीपुरा के लातूमोड़ में आतंकियों घात लगाकर जवानों पर हमला किया। इनमें से ज्यादातर जवान छुट्टी के बाद फिर से ड्यूटी पर लौट रहे थे। इस हमले में 40 जवानों ने अपनी जान गंवा दी।

श्रीनगर से करीब 20 किलोमीटर दूर हुए इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी समूह ने ली। पुलिस ने फिदायीन हमलावर की पहचान आदिल अहमद के रूप में की। अधिकारियों ने बताया कि वह 2018 में जैश-ए-मोहम्मद में शामिल हुआ था।

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलाजम्मू कश्मीरपाकिस्तानसीआरपीएफभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह