लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कांग्रेस विधायक पर लॉकडाउन नियमों को तोड़ने के आरोप में मामला दर्ज, सफाई में कहा, 'बांट रहा था गरीबों को सब्जी'

By रजनीश | Updated: March 26, 2020 13:08 IST

पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी ने कहा कि पुलिस ने विधायक और अन्य लोगों पर आपदा प्रबंधन कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुडुचेरी में कोरोना वायरस के खतरे के बीच लॉकडाउन है।

Open in App
ठळक मुद्देओरलियनपेट पुलिस ने भी विधायक और अन्य के खिलाफ बंद के नियमों का उल्लंघन करने के सिलसिले में मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। विधायक जॉन कुमार का कहना है कि मैं गरीब लोगों को सब्जी बांट रहा था क्योंकि लॉकडाउन के चलते जरूरी सामानों की कीमत बढ़ गई है।

पुडुचेरीकांग्रेस के एक विधायक पर कथित तौर पर लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने और पुडुचेरी के एक गांव में लोगों को दान देने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। उपराज्यपाल किरण बेदी ने गुरूवार को यह जानकारी दी।बेदी ने मीडियाकर्मियों को भेजे वॉट्सऐप्प संदेश में कहा कि सत्तारूढ़ कांग्रेस विधायक ए जॉन और 200 से ज्यादा लोगों के खिलाफ बुधवार को पड़ोस के नेल्लीथोप में उनके घर के बाहर लोगों को कथित तौर पर दान देने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।ओरलियनपेट पुलिस ने भी विधायक और अन्य के खिलाफ बंद के नियमों का उल्लंघन करने के सिलसिले में मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। उप राज्यपाल ने कहा कि पुलिस ने विधायक और अन्य लोगों पर आपदा प्रबंधन कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुडुचेरी में कोरोना वायरस के खतरे के बीच लॉकडाउन है। इस पूरे मामले में विधायक जॉन कुमार का कहना है कि मैं गरीब लोगों को सब्जी बांट रहा था क्योंकि लॉकडाउन के चलते जरूरी सामानों की कीमत बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि अब गरीबों की मदद करने पर एफआईआर दर्ज हो रही है। जॉन ने कहा कि उन अधिकारियों पर केस क्यों नहीं दर्ज हो रहे हैं जो मीटिंग कर रहे हैं।(पीटीआई इनपुट के साथ)

टॅग्स :पुडुचेरीकांग्रेसकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह